मीट व्यापारी मोईन कुरैशी को पूछताछ के बाद ईडी ने छोड़ा
नई दिल्ली। मीट निर्यातक मोईन कुरैशी को पुलिस ने दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से हिरासत में ले लिया था। यह कदम प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा 2015 के मनी लॉन्ड्रिंग केस में उठाया गया। बाद में मीट व्यापारी मोईन कुरैशी को पूछताछ के बाद ईडी ने छोड़ दिया।

इससे पहले कुरैशी के खिलाफ लुक आउट नोटिस भी जारी किया गया था। जब इनकम टैक्स विभाग ने जांच की थी तो यह बात सामने आई थी कि कुरैशी हवाला रैकेट से भी जुड़े हुए हैं।
कुरैशी पर आरोप है कि उन्होंने 2015 में करीब 200 करोड़ रुपए विदेश भेजे थे। इतना ही नहीं, ईडी को इस बात के सबूत भी मिले थे कि कुरैशी के साथ सीबीआई के कुछ उच्च अधिकारी भी मिले हुए थे।
कुरैशी की पूर्व सीबीआई डायरेक्टर एपी सिंह और रंजीत सिन्हा के साथ भी उसकी बीबीएम मैसेज के जरिए बातचीत हुई थी। आपको बता दें कि बीबीएम मैसेज के जरिे ब्लैकबेरी के फोन पर बात होती है।
इसके अलावा कुरैशी 20 करोड़ की ब्लैक मनी के केस में भी फंस चुके हैं। वहीं दूसरी ओर, कुरैशी की पत्नी पर भी आईटी विभाग ने विदेश में खाते की गलत जानकारी देने का आरोप लगाया था।












Click it and Unblock the Notifications