LoC पर गोलीबारी में हुई आम नागरिक की मौत पर विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान उच्चायोग को लिखी चिट्ठी
नई दिल्ली। विदेश मंत्रालय की तरफ से पाकिस्तान उच्चायोग को एक चिट्ठी लिखी गई है। इस चिट्ठी में विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान विदेश मंत्रालय ने पाक सेना की तरफ से युद्धविराम उल्लंघन के बाद एक आम नागरिक की मौत का विरोध दर्ज कराया है। यह चिट्ठी मंगलवार को लिखी गई थी। वहीं, दूसरी ओर सेना ने उत्तर कश्मीर के बांदीपोर में पाकिस्तान की तरफ से होने वाली घुसपैठ की कोशिशों को नाकाम कर दिया है।

मिलिट्री बर्ताव के खिलाफ
विदेश मंत्रालय की तरफ से चिट्ठी में लिखा गया है, 'भारत की सरकार, पाकिस्तान की सेना की ओर से जानबूझकर आम नागरिकों को निशाना बनाने वाले कृत्य की कड़ी निंदा करती है। यह हर मानवाधिकार नियम और किसी भी प्रोफेशनल मिलिट्री के बर्ताव के एकदम विपरीत है।' सेना ने घुसपैठ कर रहे तीन आतंकियों को भी ढेर कर दिया है। इन आतंकियों को मंगलवार को एक एनकाउंटर में सेना ने ढेर किया है। रक्षा सूत्रों की ओर से बताया गया कि आतंकी बांदीपोर के गुरेज से घुसपैठ की कोशिशें कर रहे थे। आतंकियों ने सेना को बक्तूर इलाके में चुनौती दी और सेना की तरफ से जवाब दिया गया।
बुधवार तक हुई गोलीबारी
एनकाउंटर में तीन आतंकियों को ढेर कर दिया गया। इलाके में ऑपरेशन जारी है। इस बीच पाकिस्तान तरफ से राजौरी जिले में एलओसी पर लगातार बुधवार शाम तक गोलीबारी की जा रही है। देर रात करीब 12 बजकर 30 मिनट पर पाकिस्तान ने राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में सेना की पोस्ट्स को निशाना बनाया। पाकिस्तान की तरफ से लगातार छोटे हथियारों से फायरिंग की जा रही है। इसके अलावा मोर्टार से भी फायरिंग की गई। पाक की ओर से मंगलवार को भी सुंदरबनी, तंगधार और केरन सेक्टर में युद्धविराम का उल्लंघन किया गया है। फायरिंग में एक जवान शहीद हो गया था तो वहीं पाक के भी दो सैनिक ढेर हो गए थे।
-
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन












Click it and Unblock the Notifications