पाकिस्तान में दो भारतीय अधिकारी लापता, विदेश मंत्रालय ने पाक उच्चायोग को किया तलब

नई दिल्ली। पाकिस्तान के इस्लामाबाद में भारतीय उच्चायोग के साथ काम करने वाले दो भारतीय अधिकारी लापता हैं। दोनों अधिकारी सुबह करीब 8 बजे से लापता हैं। भारत ने इसकी शिकायत पाकिस्तान सरकार से की है। भारतीय विदेश मंत्रालय ने इस संबंध में भारत में पाकिस्तान के उप उच्चायुक्त को तलब किय है। जानकारी के अनुसार पाक उप उच्चायुक्त विदेश मंत्रालय पहुंच गए हैं।

 MEA summons Pakistans Charge daffaires to India after 2 Indian officials in Islamabad went missing

इन दोनों लापता अधिकारियों को लेकर भारत का विदेश मंत्रालय लगातार पाकिस्तान के संपर्क में हैं। इस मामले को लेकर भारत में पाक के उच्चायुक्त सैयद हैदर शाह को विदेश मंत्रालय ने तलब किया है। भारतीय दूतावास के अधिकारियों की गिरफ्तारी की खबर पर आपत्ति जताई गई। दोनों अधिकारियों से किसी तरह की पूछताछ या परेशान नहीं करना सुनिश्चित करने को कहा गया। दोनों अधिकारियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी पाकिस्तनी प्रशासन की है। उन्हें कार समेत रिहा करने को कहा गया है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अखिलेश सिंह ने कहा कि आज सुबह दोनों ही अधिकारी ऑफिशियल काम से बाहर गए थे। इस मामले को पाकिस्तान के प्रशासन के सामने रखा गया है। जानकारी के अनुसार भारतीय उच्चायोग में तैनात जो दो लोग लापता हुए हैं, वो दोनों ही सीआईएसएफ के ड्राइवर हैं और वह इस्लामाबाद में ड्यूटी पर थे। लेकिन दोनों ही अपने गंतव्य स्थान तक नहीं पहुंच सके।

यह घटना ऐसे समय पर सामने आई है जब पाकिस्तान उच्चायोग के दो पाकिस्तान अधिकारियों पर जासूसी के आरोप लगने के बाद भारत ने उन्हें देश छोड़ने के लिए कह दिया था। ये दोनों दिल्ली में वीजा विभाग में काम करते थे। इसके बाद पाकिस्तान में बीते कुछ दिनों से भारतीय अधिकारियों का पीछा किया जा रहा है। भारत ने अत्यधिक निगरानी को लेकर विरोध भी दर्ज कराया था। माना जा रहा है कि अपने अधिकारियों के पकड़े जाने से बौखलाया पाक अब वहां काम कर रहे भारतीयों को फंसाने की फिराक में है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+