Qatar Death Penalty: 8 पूर्व नेवी अफसरों के मामले में अब तक 3 सुनवाई, विदेश मंत्रालय ने दिया बड़ा अपडेट
Qatar Ex-Indian Navy Personnel: कतर में 8 पूर्व नेवी अफसरों को मौत की सजा के मामले पर भारत सरकार की ओर से अपील दायर की गई थी, जिसके बाद अब विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने इस मामले पर नया अपडेट दिया है। गुरुवार को अरिंदम बागची ने बताया कि यह मामला अब अदालत में है।
दरअसल, 8 भारतीयों की मौत सी सजा देने के मामले में कतर से भारत के लिए एक राहत की खबर सामने आई थी। भारतीय नौसेना के आठ पूर्व अफसरों की याचिका को कतर की कोर्ट ने स्वीकार कर लिया था।

जिसके बाद अब 8 पूर्व भारतीय नौसेना कर्मियों को मौत की सजा पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा, "यह मामला अब अपील की अदालत में है। और कतर अपील अदालत में 3 सुनवाई हो चुकी हैं।"
उन्होंने कहा कि इस बीच, दोहा में हमारे राजदूत को 3 दिसंबर को सभी 8 लोगों से मिलने के लिए राजनयिक पहुंच मिल गई। लेकिन इसके अलावा, इस स्तर पर मेरे पास साझा करने के लिए कुछ भी नहीं है।
उन्होंने आगे कहा कि मुझे इस बात का कोई संकेत नहीं है कि किन लोगों को माफ किया गया था और उनमें कितने भारतीय थे। हमें निश्चित रूप से ऐसा कोई संकेत नहीं मिला है कि ये 8 लोग इसमें शामिल हैं।
पाक सेना प्रमुख के यूएस दौरे पर विदेश मंत्रालय
पाकिस्तान सेना प्रमुख के अमेरिकी दौरे पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा, "हां, हमने इस संबंध में कुछ रिपोर्टें देखी हैं। आतंकवाद और सीमा पार हमलों के लिए पाकिस्तान के समर्थन को लेकर हमारी चिंता जगजाहिर है। हमें उम्मीद है कि अन्य देश भी काउंटर-टेररिज्म को गंभीरता से लेंगे।"












Click it and Unblock the Notifications