गणतंत्र दिवस के चीफ गेस्ट को लेकर मीडिया में चल रही खबरों में सच्चाई नहीं: विदेश मंत्रालय

गणतंत्र दिवस के चीफ गेस्ट की खबरों में सच्चाई नहीं: विदेश मंत्रालय

नई दिल्ली, 22 नवंबर: गणतंत्र दिवस 2022 के कार्यक्रम में चीफ गेस्ट बनाए जाने को लेकर मीडिया में चल रहे नामों में कोई सच्चाई नहीं है। सोमवार विदेश मंत्रालय की ओर से इस पर सफाई दी गई है। मंत्रालय ने कहा है कि को गणतंत्र दिवस पर मुख्य अतिथि से जुड़ी मीडिया रिपोर्ट तथ्यों से परे हैं।

mea

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा, हमने गणतंत्र दिवस 2022 के मुख्य अतिथि के संबंध में एक कयासों के आधार पर मीडिया में चल रही रिपोर्ट देखी हैं। ये रिपोर्ट एकदम गलत है और इनका कोई तथ्यात्मक आधार नहीं है।

भारत में गणतंत्र दिवस पर विदेशी मेहमान को बुलाने की परंपरा रही है। अमूमन किसी देश का राष्ट्रप्रमुख मुख्य अतिथि के तौर पर गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम में आता है। ऐसे में अगले साल गणतंत्र दिवस (26 जनवरी, 2022) पर मुख्य अतिथि को लेकर मीडिया के एक वर्ग में कयासों की बुनियाद पर कुछ रिपोर्ट की गई थीं, जिनका अब विदेश मंत्रालय ने खंडन कर दिया है।

शिखर सम्मेलन को लेकर भी दी जानकारी

विदेश मंत्रालय ने बताया है कि समुद्री सुरक्षा सहयोग पर पांचवां पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन सम्मेलन 23 और 24 नवंबर को कोलकाता में आयोजित हो रहा है। आयोजन भारत ऑस्ट्रेलिया के साथ साझेदारी में आयोजित कर रहा है। सम्मेलन के दौरान ईएएस भाग लेने वाले देशों के सरकार और अकादमिक दोनों के विशेषज्ञ चार विषयगत सत्रों के तहत समुद्री सुरक्षा सहयोग के विभिन्न पहलुओं पर विचार-विमर्श करेंगे। मंत्रालय ने ये जानकारी भी दी है कि आयोजकों में ऑस्ट्रेलिया के राष्ट्रीय समुद्री फाउंडेशन, पूर्व व उत्तर पूर्व क्षेत्रीय अध्ययन के लिए अनुसंधान केंद्र, कोलकाता के सहयोग से विकासशील देशों के लिए अनुसंधान और सूचना प्रणाली में आसियान-भारत केंद्र भी शामिल हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+