55 की उम्र में 18 साल छोटी गर्लफ्रेंड से सुहेल सेठ ने रचाई शादी , 5 महिलाओं ने लगाया है यौन शोषण का आरोप

नई दिल्ली। #MeToo के तहत गंदे आरोप लगने के बाद सोशल मीडिया से दूर रहे एक्टर और ऐड मैन सुहेल सेठ एक बार फिर से सुर्खियों में हैं, खबर है कि 55 साल के सुहेल ने 18 साल छोटी गर्लफ्रेंड लक्ष्मी मेनन से शादी कर ली है, कहा जा रहा है कि ये शादी क्रिसमस के मौके पर हुई, शादी की रस्में गुरुग्राम में केवल करीबी लोगों के बीच में हुईं, बता दें कि सुहैल और लक्ष्मी दोनों पिछले एक साल से लिव इन रिलेशनशिप थे और इसी साल अक्टूबर में दोनों ने सगाई की थी। मीडिया रिपोर्ट कह रही है कि इस शादी में प्रफुल्ल पटेल, शीला दीक्षित, जय पांडा, अमर सिंह, फिल्म मेकर मुजफ्फर अली और तरुण तेजपाल शामिल हुए।

सुहैल और लक्ष्मी के बीच उम्र का काफी अंतर है...

सुहैल और लक्ष्मी के बीच उम्र का काफी अंतर है...

आपको बता दें कि सुहैल और लक्ष्मी का रिश्ता इसलिए लोगों के बीच चर्चा का विषय बना है क्योंकि दोनों की उम्र में काफी अंतर है, सुहैल जहां 55 साल के हैं वहीं लक्ष्मी मात्र 37 साल की हैं, बताते चलें कि सुहैल ने इससे पहले संध्या से 1989 में शादी की थी। दोनों में रिश्ता सिर्फ 4 साल ही चल पाया था, इसके बाद दोनों एक दूसरे से अलग हो गए।

लक्ष्मी मेनन Pirelli कैलेंडर में शामिल होने वाली पहली भारतीय मॉडल

लक्ष्मी मेनन Pirelli कैलेंडर में शामिल होने वाली पहली भारतीय मॉडल

वहीं लक्ष्मी मेनन की बात करें तो वह Pirelli कैलेंडर में शामिल होने वाली पहली भारतीय मॉडल हैं। उनके पार्टनर प्रबुद्धा दासगुप्ता का निधन हो चुका है। प्रबुद्धा पेशे से फोटोग्राफर थे। फिलहाल लक्ष्मी गोवा में रहती हैं।

 5 महिलाओं ने सुहेल सेठ पर यौन शोषण के आरोप लगाए

5 महिलाओं ने सुहेल सेठ पर यौन शोषण के आरोप लगाए

आपको बता दें कि मीटू कैपेंन के तहत 5 महिलाओं ने लेखक सुहेल सेठ पर यौन शोषण के आरोप लगाए हैं। इन महिलाओं ने सेठ पर बदसलूकी, जबरदस्ती किस करने और अश्लील मैसेज भेजने के आरोप लगाते हुए कहा था कि सुहैल ने हमेशा उनका फायदा उठाने की कोशिश की। आरोप लगाने वाली महिलाओं में से एक ने ये भी कहा कि सुहैल सेठ मे उनके साथ गंदी हरकत तब की थी, जब वो मात्र 17 की थीं।

'सुहैल सेठ मे जबरदस्ती मेरे कुर्ते में हाथ डाल दिया'

'सुहैल सेठ मे जबरदस्ती मेरे कुर्ते में हाथ डाल दिया'

आरोप लगाने वाली महिलाओं में से एक फिल्ममेकर नताशा राठौड़ ने वॉट्सऐप मैसेज का स्क्रीनशॉट ट्व‍िटर पर पोस्ट किर सेठ पर उत्पीड़न के आरोप लगाए थे। उन्होंने ल‍िखा, प‍िछले साल ये हादसा गुड़गांव में हुआ था, सुहेल ने उन्हें गलत तरीके से छूने की कोश‍िश की थी. उनके विरोध करने के बावजूद उन्होंने उन्हें जबरदस्ती किस भी किया था, नशे की हालत में उन्होंने अपना हाथ मेरे कुर्ते में डाल दिया था।

'मेरी सहमति के बिना जबरन उन्होंने मेरे होंठो पर किस किया'

'मेरी सहमति के बिना जबरन उन्होंने मेरे होंठो पर किस किया'

तो वहीं पत्रकार मंदाकिनी गहलोत ने भी सुहेल सेठ पर संगीन आरोप लगाते हुए ट्विटर पर लिखा था कि साल 2011 में गोवा में एक कार्यक्रम में मैं जब उनसे मिलने पहुंची थी तब अचानक बिना मेरी सहमति के बिना जबरन उन्होंने मेरे होंठो पर किस किया। मैंने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि वो ऐसा नहीं कर सकते हैं। इन आरोपों के बाद सुहेल को टाटा ग्रुप ने कंसल्टेंट के पद से हटा दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+