MeToo: '18 की उम्र में 55 साल के एमजे अकबर ने जबरन मेरे मुंह में अपनी जीभ घुसा दी'
नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर चल रहे #MeToo कैंपेन के तहत केंद्रीय मंत्री एमजे अकबर पर लगातार कई महिला पत्रकारों ने यौन दुर्व्यवहार के गंभीर आरोप लगाए हैं। इस बीच अमेरिका की रहने वाली एक महिला पत्रकार ने भी एमजे अकबर को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया है। Huffington Post में छपी खबर के मुताबिक जब मैं 18 साल की थी और इंटर्न कर रही थी उस समय एमजे अकबर ने मुझे अपनी ओर खींचा और किस किया। इतना ही नहीं महिला पत्रकार ने बताया कि एमजे ने अपनी जीभ भी उनके मुंह में डालने की कोशिश की।

महिला पत्रकार का खुलासा, 'उन्होंने कंधे के नीचे से मेरे हाथ को पकड़ लिया'
सीएनएन की महिला पत्रकार माजिलिदे प्यू कैंप ने खुलासा किया कि साल 2007 में एमजे अकबर ने उनका यौन उत्पीड़न किया था जब वह 18 वर्ष की थीं और The Asian Age अखबार में इंटर्न कर रही थीं। Huffington Post में छपी खबर के मुताबिक कैंप ने बताया कि उस दिन उनके इंटर्नशिप का आखिरी दिन था। वो एमजे अकबर के पास धन्यवाद देने के लिए गई थी जब उनके साथ ये घटना हुई।

इंटर्न के दौरान हुई घटना का किया जिक्र
माजिलिदे प्यू कैंप ने बताया, "मैंने कृतज्ञता के साथ अकबर के लिए अपना हाथ बढ़ाया तो उन्होंने कंधे के नीचे से मेरे हाथ को पकड़ लिया और अपनी तरफ खींच लिया। उन्होंने मेरे मुंह पर किस किया और जबरन अपनी जीभ मेरे मुंह में घुसाने लगे। इस दौरान मैं बस वहां खड़ी रही।" कैंप ने अपने ट्विटर अकाउंट पर भी इस घटना का जिक्र किया है।

एमजे अकबर पर कई और महिला पत्रकारों ने लगाए हैं आरोप
एमजे अकबर पर सीएनएन की महिला पत्रकार के आरोप लगाना अकेला मामला नहीं है। पत्रकार गजाला वहाब ने भी 'द वायर' वेबसाइट में आर्टिकल लिखकर अपनी आपबीती बयां की है। गजाला वहाब फोर्स न्यूज मैग्जीन की एग्जीक्यूटिव एडिटर हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि एमजे अकबर उन्हें घूरते थे, अश्लील मैसेज भेजते थे। यहां तक कि आर्टिकल लिखते वक्त उन्हें अपने सामने बिठाते थे। यहां तक कि वह स्टैंड पर डिक्शनरी रखकर बार-बार उसे झुककर देखने के लिए कहते थे। एक बार तो उन्होंने केबिन में बुलाकर गजाला को जकड़ लिया था।

क्या होगा केंद्रीय मंत्री एमजे अकबर का इस्तीफा?
सोशल मीडिया पर चल रहे #MeToo के जरिए एमजे अकबर के खिलाफ अब तक करीब 10 महिला पत्रकारों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। इन आरोपों के बाद केंद्रीय मंत्री एमजे अकबर के इस्तीफे की मांग भी जोर पकड़ने लगी है। खास तौर से कांग्रेस समेत प्रमुख विपक्षी पार्टियों ने केंद्रीय मंत्री के इस्तीफे की मांग की है। हालांकि सरकार से जुड़े सूत्रों के मुताबिक अभी ये साफ नहीं हुआ है कि एमजे अकबर पर कोई कार्रवाई की जाएगी या नहीं। फिलहाल इस मुद्दे पर चर्चा का दौर जारी है।

'ME TOO मामलों के लिए गठित होगी रिटायर्ड जजों की 4 सदस्यीय कमेटी'
वहीं #MeToo पर केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी ने कहा है कि ऐसे मामलों की जनसुनवाई के लिए सेवानिवृत्त जजों की चार सदस्यीय समिति गठित की जाएगी जिसमें वरिष्ठ जज और कानूनी विशेषज्ञों वाली प्रस्तावित समिति 'मी टू' से संबंधित सभी मामलों को देखेगी। इसके पहले, मी टू कैंपेन का समर्थन करते हुए केंद्रीय महिला और बाल विकास मंत्री ने कहा था कि ऐसे मामलों में शिकायत दर्ज कराने के लिए समय सीमा की बाध्यता नहीं होनी चाहिए।
-
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा -
Lockdown का PM मोदी ने क्या सच में ऐलान किया? संकट में भारत? फिर से घरों में कैद होना होगा?- Fact Check -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Kal Ka Mausam: Delhi-Noida में कल तेज बारिश? 20 राज्यों में 48 घंटे आंधी-तूफान, कहां ओलावृष्टि का IMD अलर्ट? -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल? -
'मेरा पानी महंगा है, सबको नहीं मिलेगा', ये क्या बोल गईं Bhumi Pednekar? लोगों ने बनाया ऐसा मजाक -
Gajakesari Yoga on Ram Navami 2026: इन 4 राशियों की बदलेगी किस्मत, पैसा-सम्मान सब मिलेगा -
IPS Success Love Story: एसपी कृष्ण ने अंशिका को पहनाई प्यार की 'रिंग', कब है शादी? कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
Uttar Pradesh Weather Alert: यूपी में 6 दिन का IMD अलर्ट! 36 जिलों में बारिश-आंधी, Lucknow में कैसा रहेगा मौसम












Click it and Unblock the Notifications