मल्लिका दुआ के साथ यौन शोषण,कहा-मां कार चला रही थी और उसका हाथ मेरी स्कर्ट में था
नई दिल्ली। जानी मानी कॉमेडियन मल्लिका दुआ ने अपने साथ हुए यौन शोषण का खुलासा किया है। मल्लिका ने हॉलीवुड एक्ट्रेस एलिसा मिलानो के अभियान #MeToo का समर्थन करते हुए अपने साथ हुए हादसे का जिक्र किया है। मल्लिका दुआ ने बचपन में अपने साथ हुई उस घटना को याद करते हुए अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस बारे में लिखा है।

कॉमेडियन मल्लिका दुआ के साथ यौन शोषण
जाने-माने पत्रकार विनोद दुआ की बेटी और कॉमेडियन मल्लिका दुआ ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखकर अपने साथ हुए यौन शोषण की वारदात के बारे में लिखा है। उन्होंने बचपन में अपने साथ हुए उस वाकये को याद करते हुए लिखा है कि जब वो सिर्फ 7 साल की थी, तभी यौन शोषण की शिकार बन गई थी।

मां कार चला रही थी और उसका हाथ...
मल्लिका ने लिखा है कि मैं अपनी कार में यौन शोषण की शिकार हुई। मेरी मां कार चला रही थीं और वो हमारे साथ पीछे बैठा था। उसका हाथ मेरी स्कर्ट में था। उस वक्त मैं सिर्फ 7 साल की थी और मेरी बहन 11 साल की। उसका एक हाथ मेरी स्कर्ट में और दूसरा हाथ मेरी बहन की पीठ पर था।

पिता ने सिखाया सबक
मल्लिका ने कहा कि मेरे पिता जो कि उस समय दूसरी कार में थे। उन्होंने उसे रंगे हाथों पकड़ दिया और उसका मुंह तोड़ दिया। मल्लिक के इस इंस्टाग्राम पर पोस्ट के बाद कई लड़कियों ने भी अपने साथ हुई यौन शोषण की घटनाओं का खुलासा किया है। #MeToo ट्रेंड कर रहा है।












Click it and Unblock the Notifications