तनुश्री दत्ता ने कहा, 'उम्मीद है अब लड़कियों को बोलने की हिम्मत मिलेगी'

नाना पाटेकर के खिलाफ खुलकर सामने आईं तनुश्री दत्ता को बॉलीवुड में #MeToo कैंपेन की शुरुआत बताया जा रहा है। कहा जा रहा है कि तनुश्री के सामने आने से बाकी एक्ट्रेस या महिलाओं को भी सामने आने की हिम्मत मिलेगा। एकेट्रेस तनुश्री दत्ता भी ऐसी ही उम्मीद करती हैं।

Tanushree Dutta

नई दिल्ली। नाना पाटेकर के खिलाफ खुलकर सामने आईं तनुश्री दत्ता को बॉलीवुड में #MeToo कैंपेन की शुरुआत बताया जा रहा है। कहा जा रहा है कि तनुश्री के सामने आने से बाकी एक्ट्रेस या महिलाओं को भी सामने आने की हिम्मत मिलेगा। एकेट्रेस तनुश्री दत्ता भी ऐसी ही उम्मीद करती हैं। उनका कहना है कि उनके बोलने से किसी आंदोलन की शुरुआत हो न हो, लेकिन इसका असर प्रभावशाली होगा।

'पश्चिम से काफी पीछे हैं हम'

'पश्चिम से काफी पीछे हैं हम'

इंडियन एक्सप्रेस को दिए इंटरव्यू में तनुश्री ने कहा कि उन्हें नहीं मालूम कि इससे किसी कैंपेन की शुरुआत होगी या नहीं, लेकिन वो उम्मीद करती हैं कि लड़कियां ऐसे लोगों के खिलाफ खुलकर सामने आएं। जब तनुश्री से पूछा गया कि क्या बॉलीवुड में #MeToo की शुरुआत हो चुकी है, तो उन्होंने कहा, 'हम पश्चिम से काफी पीछे हैं। यही देखिए कि जब हॉलीवुड में महिलाएं बोलती हैं तो शुरुआती इंटरव्यू के बाद उनसे उस घटना के बारे में बार-बार बताने के लिए नहीं कहा जाता, लेकिन हर मीडिया के हर व्यक्ति ने मुझसे वो घटना दोबारा बताने के लिए।'

'उम्मीद है लड़कियों को हिम्मत मिलेगी'

'उम्मीद है लड़कियों को हिम्मत मिलेगी'

तनुश्री ने कहा, 'मैं जिससे गुजरी वो उत्पीड़न था। अब सोचिए कि अगर कोई इससे भी बुरा, या बलात्कार पीड़ित हो। उनकी हालत सोचिए जब उन्हें बार-बार उस घटना को जीने के लिए कहा जाता है। मुझे नहीं यकीन कि मेरे शब्द किसी आंदोलन को शुरू करेंगे लेकिन मुझे पता है कि इसका असर बहुत ही प्रभावशाली होगा। आज मुझे देख रही लड़कियों को एहसास होगा कि बोलने का मतलब ये नहीं है कि दुनिया का अंत हो गया हो। मुझे उम्मीद है कि वे मुझे खुश और अच्छा करते हुए देखेंगी तो उन्हें बोलने की हिम्मत आएगी।'

'मैं आगे बढ़ चुकी हूं'

'मैं आगे बढ़ चुकी हूं'

तनुश्री ने कहा कि वो इस मामले में एफआईआर इसलिए नहीं कर रही हैं क्योंकि पिछली बार उनके परिवार को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा था। 'मैं आगे बढ़ चुकी हूं और अब यूएस में रहती हैं। हम सभी को मालूम है कि कानूनी प्रक्रिया समय लेती है। और ये लड़ाई मेरे और नाना पाटेकर के बीच में नहीं है, ये महिलाओं को बोलने के लिए सशक्त करने की है। लेकिन हां अगर मुझे न्याय मिलता है और नाना पाटेकर या गणेश आचार्य के साथ लोग काम करना बंद कर देते हैं तो ये वाकई अच्छा होगा।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+