तनुश्री दत्ता ने लिया नाम, किस दबंग अभिनेता ने Horn 'Ok' Pleassss के सेट पर किया था उनका यौन शोषण

दुनिया में #MeToo कैपेंन के जरिये कई महिलाओं ने अपने साथ हुए यौन उत्पीड़न के खिलाफ आवाज उठाई। बॉलीवुड में भी कई अभिनेत्रियों ने इंडस्ट्री में होने वाले कास्टिंग काउच और यौन उत्पीड़न के खिलाफ बोला।

Recommended Video

    Tanushree Dutta का Nana Patekar पर गंभीर आरोप| वनइंडिया हिंदी
    Tanushree Dutta

    नई दिल्ली। दुनिया में #MeToo कैपेंन के जरिये कई महिलाओं ने अपने साथ हुए यौन उत्पीड़न के खिलाफ आवाज उठाई। बॉलीवुड में भी कई अभिनेत्रियों ने इंडस्ट्री में होने वाले कास्टिंग काउच और यौन उत्पीड़न के खिलाफ बोला। बॉलीवुड में अभिनेत्रियों के साथ होने वाले यौन उत्पीड़नव और दुर्व्यवहार के खिलाफ बोलने वालों में एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता भी शामिल हो गई हैं। तनुश्री दत्ता ने 10 साल पहले अपने साथ हुए यौन उत्पीड़न का खुलासा किया है। अभिनेत्री ने बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर पर एक फिल्म के सेट पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है।

    तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर पर लगाए आरोप

    तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर पर लगाए आरोप

    अभिनेत्री तनुश्री दत्ता ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि नाना पाटेकर ने 10 साल पहले एक फिल्म के सेट पर उनका उत्पीड़न किया था। जूम टीवी को दिए इंटरव्यू में तनुश्री दत्ता ने बताया कि फिल्म 'Horn Ok Pleassss' शूटिंग के दौरान नाना पाटेकर ने उनसे बद्तमीजी की थी। नाना पाटेकर उनका हाथ पकड़कर खींचने लगते थे, उन्हें डांस सिखाने लगते थे। तनुश्री ने बताया कि पाटेकर ने मेकर्स से गाने में उनके साथ एक इंटीमेट स्टेप की भी डिमांड की थी।

    'हमेशा खराब रहा है नाना पाटेकर का व्यवहार'

    'हमेशा खराब रहा है नाना पाटेकर का व्यवहार'

    तनुश्री के मुताबिक गाने के कॉन्ट्रैक्ट में ऐसा कोई सीन नहीं था। नाना पाटेकर का व्यवहार खराब बताते हुए तनुश्री ने कहा, 'उसके बारे में सबको पता है कि उसने औरतों के साथ बदतमीजी ही की है। ये इंडस्ट्री में दबे लफ्जों में सबको पता है कि एक्ट्रेसेस के साथ उसने मारपीट और छेड़छाड़ की है। उसका रवैया और बर्ताव हमेशा लड़कियों की तरफ बर्ताव खराब रहा है।' तनुश्री ने नाना पाटेकर पर राजनीतिक पार्टी बुलाने का भी आरोप लगाया।

    पाटेकर के कहने पर आए थे एमएनएस कार्यकर्ता!

    पाटेकर के कहने पर आए थे एमएनएस कार्यकर्ता!

    तनुश्री ने बताया कि पाटेकर ने एमएनएस पार्टी और प्रोड्यूसर्स ने सेट पर मीडिया को बुलाया था। एमएनएस पार्टी ने तनुश्री की गाड़ी के साथ तोड़-फोड़ की थी और सेट पर काफी बवाल मचाया था। पुलिस ने आकर तनुश्री और उनके पिता को गाड़ी से सुरक्षित बाहर निकाला था। जहां हॉलीवुड में हार्वे वाइंस्टीन के खिलाफ पूरी इंडस्ट्री खड़ी हो गई थी, वहीं बॉलीवुड में पीड़ित को शेम करने का चलन रहा है। तनुश्री ने कहा कि उन्हें किसी ने सपोर्ट नहीं किया।

    10 साल पहले भी तनुश्री दत्ता ने लगाए थे यही आरोप

    10 साल पहले भी तनुश्री दत्ता ने लगाए थे यही आरोप

    तनुश्री ने साल 2008 में भी नाना पाटेकर पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था और अब 10 साल बाद वो एक बार फिर सामने आई हैं। साल 2008 में तनुश्री के आरोपों के बाद नाना पाटेकर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपने ऊपर लगे आरोपों को निराधार बताया था। उन्होंने कहा था, 'तनुश्री मेरी बेटी की उम्र की है और मुझे नहीं मालूम की उसने मेरे बारे में ऐसा क्यों कहा। मैं पिछले 35 सालों से इस इंडस्ट्री का हिस्सा हूं और किसी ने मेरे बारे में ऐसी बातें नहीं कहीं।'

    'आशिक बनाया आपने' से तनुश्री ने किया था डेब्यू

    'आशिक बनाया आपने' से तनुश्री ने किया था डेब्यू

    19 मार्च 1984 को जमशेदपुर में जन्मीं तनुश्री ने 'आशिक बनाया आपने' से बॉलीवुड का सफर शुरू किया था। बंगाली परिवार में जन्मीं तनुश्री ने मॉडलिंग में करियर बनाने की वजह से अपनी पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी थी। साल 2003 में उन्होंने मिस इंडिया यूनिवर्स का खिताब जीता था और उसके बाद उन्होंने एक म्यूजिक वीडियो में भी काम किया, जो काफी हिट रही। तनुश्री 'ढोल', 'स्पीड', 'रिस्क', 'सास बहू और सेंसेक्स' और आखिरी बार साल 2010 में फिल्म 'अपार्टमेंट' में नजर आई थीं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+