Video: जब सुषमा स्वराज के निधन पर फूट-फूट कर रोए थे 'मसाला किंग' महाशय धर्मपाल गुलाटी

नई दिल्ली। Mahashay Dharampal Gulati . एमडीएच मसालों (MDH Masala) के मालिक महाशय धर्मपाल गुलाटी का गुरुवार सुबह 5.30 बजे निधन हो गया। 98 साल के धर्मपाल गुलाटी का निधन हार्ट अटैक से हो गया। उनके पिछले तीन हफ्तों से दिल्ली में इलाज चल रहा था। अपने मेहनत और कठिन परिश्रम के बल पर ऊंचाईयों को छूने वाले महाशय धर्मपाल गुलाटी को पिछले साल पद्मविभूषण से सम्मानित किया गया था। विभाजन के बाद पाकिस्तान के सियालकोट से दिल्ली आए धर्मपाल गुलाटी ने मसालों के कारोबार को नए मुकाम पर पहुंचाया। आज उनके जाने के बाद उनका एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है, जहां वो पूर्व विदेश मंत्री और भाजपा की वरिष्ठ नेता सुषमा स्वराज के अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे थे तो भावुक होकर फूट-फूट कर रो पड़े थे।

 MDH Masala owner Mahashay Dharampal Gulati emotional Video, Cry after paying tribute to Sushma Swaraj

सुषमा स्वराज के निधन के बाद उनके अंतिम दर्शन और उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए जब महाशय धर्मपाल गुलाटी पहुंचे तो वो खुद को रोक नहीं पाएं। सुषमा स्वराज के पार्थिव शरीर को देखकर वो फूट-फूटकर रोने लगे। उनके आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे। उन्हें रोता देख लोग उन्हें ढाढस बंधाने लगे, लेकिन वे अपनी भावनाओं को रोक नहीं पा रहे थे। उन्हें रोता देख थोड़ी देर में ही उनके स्टाफ उन्हें वहां से लेकर चले गए। महाशय धर्मपाल गुलाटी के निधन के बाद उनका ये वीडियो एक बार फिर से वायरल हो रहा है।

आपको बता दें कि महाशय धर्मपाल गुलाटी का जन्म 27 मार्च, 1923 को पाकिस्तान सियालकोट में हुआ था। उन्होंने मात्र 5वीं तक की पढ़ाई की थी। साल 1933 के बाद उन्होंने पढ़ाई छोड़ दी और पिता की मदद से साल 1937 में मसालों की दुकान की शुरुआत की थी। यहीं मसाले उनकी पहचान बन गए और उन्हें मसाला किंग, मसाला आईकॉन के नाम से जाना जाने लगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+