21 साल के भारतीय लड़के ने इंस्टाग्राम में निकाली बड़ी खामी, फेसबुक देगा 22 लाख रुपए का ईनाम
मुंबई, 16 जून। भारत में नए आईटी नियमों को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और केंद्र सरकार के बीच खींचतान जारी है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि जो इंस्टाग्राम या फेसबुक आप उपयोग कर रहे हैं वह कितना सुरक्षित है। आज हम सब की जिंदगी में इंटरनेट एक महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुका है, लेकिन यह खतरनाक भी साबित हो सकता है। दुनिया के कोने-कोने में आपराधिक मानसिकता वाले हैकर बैठे हैं जो दिन रात आपकी निजी जानकारी चुनाने की कोशिश करते है।

22 लाख रुपए का ईनाम देगा फेसबुक
हालांकि फेसबुक, इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप और ट्विटर जैसी कई कंपनियां यूजर्स की सुरक्षा के लिए लगातार अपने सिस्टम को हैकरों से सुरक्षित करती रहती हैं लेकिन कही ना कहीं उनसे भी चूक हो जाती है। कंपनी की इस गलती के चलते यूजर्स को भारी नुकसान झेलना पड़ सकता है। फेसबुक की कंपनी इंस्टाग्राम में एक भारतीय लड़के ने ऐसे ही बग की तलाश की जिसके लिए उसे 22 लाख रुपए के इनाम से नवाजा गया है।
Recommended Video

इंस्टाग्राम में थी बड़ी खामी
दरअसल, भारत डेवलपर ने फेसबुक को उसकी कमी बताकर कई यूजर्स का डाटा चोरी होने से बचा लिया, जिसके लिए कंपनी ने उसे इतनी मोटी रकम इनाम के तौर पर दिया। इंस्टाग्राम की इस खामी की वजह से कोई भी हैकर या अन्य यूजर्स किसी भी यूजर की प्रोफाइल में बिना उसकी जानकारी के ही उसके पोस्ट, स्टोरीज, रील और आईजीटीवी देख सकता है। भाले ही यूजर ने अपनी आईडी प्राइवेट ही क्यों ना की हो। फेसबुक को भी अपनी इस खामी का पता नहीं था।

21 वर्षीय मयूर फरताडे ने किया कमाल
भारतीय डेवलपर, मयूर फरताडे ने इस बग की जानकारी देकर फेसबुक और इंस्टाग्राम को हैकर्स के हाथों में जाने से बचा लिया। 21 वर्षीय मयूर फरताडे ने बताया कि फेसबुक के प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम में गंभीर बग था जिसका बता अपर किसी हैकर को चलता तो वह लोगों को काफी नुकसान पहुंचा सकता था। महाराष्ट्र के रहने वाले मयूर कंप्यूटर साइंस के छात्र हैं और उन्हें खुसी है कि इंस्टाग्राम की खामी का पता उन्होंने लगाया। फेसबुक ने मयूर को ईमेल भेज उन्हें ईनाम के बारे में बताया है।

फेसबुक ने कही ये बात
फेसबुक ने मेल में मयूर से कहा, इस बग को रिव्यू करने के बाद हमने तय किया है कि आपको 30 हजार डॉलर यानी 22 लाख भारतीय रुपए की बाउंटी ईनाम के तौर पर दी जाएगी। फेसबुक की तरफ से बताया कि इंस्टाग्राम के बग को मयूर ने हाईलाईट किया और इसकी जानकारी हमें दी। इस बग की मदद से गलत इरादा रखने वाले यूजर्स इंस्टाग्राम उपयोग करने वालों की निजी जानकारी चुरा सकते थे। हालांकि कंपनी ने इसे ठीक कर लिया है।
यह भी पढ़ें: 14 लाख की आबादी वाले देश को अमेरिका ने दान की वैक्सीन की 80 शीशियां, सोशल मीडिया पर उड़ा मजाक












Click it and Unblock the Notifications