2019 के लिए एक्शन में मायावती, पार्टी की पश्चिम यूपी इकाई में किया बड़ा फेरबदल

नई दिल्ली। आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बसपा सुप्रीमो मायावती ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। उन्होंने संगठन को मजबूत करने का काम शुरू कर दिया है। पार्टी में फिर से नई ऊर्जा और जान डालने के लिए मायावती ने पश्चिम यूपी के संगठन में बड़ा फेरबदल किया है। मायावती ने यहां के प्रभारी का पद घटा दिया है, जबकि मेरठ के पूर्व जिलाध्यक्ष को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। यही नहीं मायावती ने इसके साथ ही कई को-ऑर्डिनेटरों का प्रमोशन किया है और नए कार्यकर्ताओं को भी मंडल को-ऑर्डिनेटर की जम्मेदारी दी है।

वापस लिया गया चार्ज

वापस लिया गया चार्ज

सोमवार को मायावती ने पश्चिम यूपी के पार्टी संगठन की देर शाम तक लंबी बैठक ली और इसमे उन्होंने 2019 के लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी की तैयारियों का जायजा लिया। मायावती ने इस दौरान बूथ स्तर पर क्या तैयारी की जा रही है इसकी समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि वह ज्यादा से ज्यादा बूथ स्तर पर काम करें। आपको बता दें कि इससे पहले पश्चिम यूपी के प्रभारी का पद शमशुद्दीन राइन के पास था। वह मेरठ, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली मंडल के प्रभारी थे, लेकिन अब उनसे बरेली और मुरादाबाद का चार्ज वापस ले लिया गया है।

अतिरिक्त जिम्मेदारी

अतिरिक्त जिम्मेदारी

शमशुद्दीन को अब मेरठ और सहारुपुर मंडल का मुख्य जोन को-ऑर्डिनेटर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं मेरठ मंडल के प्रभारी सतपाल पेपला को शमशुद्दीन के साथ मेरठ और सहारनपुर मंडल पर लगा दिया गया है। साथ ही सहारनपुर मंडल देख रहे नरेश गौतम को आगे बढ़ाते हुए मायावती ने उन्हें मेरठ मंडल भी दे दिया है। इसके अलावा सुनील कश्यप को भी मेरठ और सहारनपुर मंडल में लगाया गया है। ऐसे में अब चार वरिष्ठ लोग पार्टी के तंत्र को मेरठ और सहारनपुर में संभालेंगे।

नए को-ऑर्डिनेटर नियुक्त

नए को-ऑर्डिनेटर नियुक्त

मायावती ने शाहजहां सैफी को प्रमोशन देते हुए उन्हें मुख्य संगठन में शामिल किया है और मेरठ मंडल का को-ऑर्डिनेटर बनाया है। साथ ही कमल राज, वीरेंद्र जाटव और रामवीर कश्यप को भी मंडल का को-ऑर्डिनेटर बनाया है। मायावती ने जेनेश्वर प्रसाद, आशीर्वाद, इमरान मलिक को सहारनपुर मंडल का को-ऑर्डिनेटर बनाया है। जबकि मेरठ के पूर्व जिलाध्यक्ष मोहित कुमार की पार्टी से छुट्टी कर दी गई है।

इसे भी पढ़ें- राम मंदिर को लेकर 9 दिसंबर से मोदी सरकार की मुश्किल बढ़ाएगी VHP

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+