मौलाना की महिला एंकर को धमकी- आबादी बढ़ने पर तुम्हारे घर में पढ़ेंगे नमाज
मौलाना की महिला एंकर को धमकी- आबादी बढ़ने पर तुम्हारे घर में पढ़ेंगे नमाज
नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक मौलाना और टीवी एंकर आपस में भिड़ रहे हैं। मौलाना कह रहे हैं कि आबादी बढ़ने पर मुसलमान तुम्हारे घर में घुसकर नमाज पढ़ेंगे। लाइव डिबेट में जिस तरह की भाषा का इस्तेमाल मौलाना कर रहे हैं, उसी की वजह से ये वीडियो वायरल हो रहा है।

हिंदी न्यूज चैनल सुदर्शन न्यूज पर एक डिबेट शो चल रहा था जिसका टॉपिक था आखिर हिंदुओं को समानता कब तक मिलेगी। इस मुद्दे पर बात करने के लिए बीजेपी सांसद गोपाल शेट्टी के साथ ही मौलाना अशरफ जिलानी भी मौजूद थे। शो की एंकरिंग चैनल की महिला एंकर लावनी विनीत कर रही थीं। बातों-बातों में एकंर और मौलाना के बीच बात तल्ख हो गई।
डिबेट में बहस इस हद तक पहुंच गई कि मौलाना अशरफ जिलानी ने महिला एंकर से कहा कि एक बार मुसलमानों की जनसंख्या बढ़ जान दीजिए फिर देखिएगा हम आपके घर में घुसकर नमाज पढ़ेंगे और कोई कुछ नहीं कर पाएगा। इस पर बहस में मौजूद दूसरे लोगों ने भी एतराज किया।
शो की एंकर लावनी विनीत भी इस पर गुस्सा हो गईं और मौलाना को डांटते हुए कहा कि इस हरकत के लिए आप पर केस भी हो सकता है।इस पर भी दोनो के बीच बहस तीखी ही होती रही। बीते हफ्ते के इस शो का ये हिस्सा सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रहा है। इसको सहिष्णुता से भी जोड़ा जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications