'एयरलिफ्ट' के रियल हीरो मैथ्युनी मैथ्यूज का निधन, अक्षय कुमार ने ट्विटर पर दी श्रद्धांजलि
अभिनेता अक्षय कुमार ने भी उनके निधन पर खेद जताया है। वह केरल से थे। हालांकि हकीकत में रंजीत कात्याल जैसे किसी शख्स के होने को लेकर बहस चलती रही है।
नई दिल्ली। अक्षय कुमार की सुपरहिट फिल्म 'एयरलिफ्ट' जिस शख्स की कहानी बताई गई थी, उनका निधन हो गया है। इस बात की जानकारी माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर निखिल आडवाणी ने दी। आपको बता दें कि रंजीत कात्याल का किरदार रियल लाइफ हीरो मैथ्युनी मैथ्यूज उर्फ सनी से प्रेरित था। कुवैत में उनकी मौत हो गई। वह 81 साल के थे। मैथ्युनी मैथ्यूज उर्फ सनी केरल से थे।

अभिनेता अक्षय कुमार ने भी उनके निधन पर खेद जताया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि ''परदे पर उन्हें जीना मेरे लिए सम्मान की बात है''। बताते चलें कि एयरलिफ्ट में रंजीत कत्याल नाम के एक कारोबारी व्यक्ति से रूबरू कराया गया था जिसने 90 के दशक में खाड़ी संकट के दौरान अनगिनत भारतीय परिवारों को कुवैत और इराक से बाहर निकालने में मदद की थी।
अभिनेता अक्षय कुमार ने भी उनके निधन पर खेद जताया है। वह केरल से थे। हालांकि हकीकत में रंजीत कात्याल जैसे किसी शख्स के होने को लेकर बहस चलती रही है। कई का मानना है कि ऐसा कोई शख्स था ही नहीं. फिल्म एक काल्पनिक चरित्र को केंद्र में रखकर बनाई गई थी।
{promotion-urls}


Click it and Unblock the Notifications
