शूटिग के दौरान डूब कर मरे दो एक्‍टर्स में से एक का शव मिला, दूसरे की तलाश जारी

एनडीआरएफ की टीम स्‍थानीय मछुआरों के साथ मिलकर टिपागोंडानाहल्ली लेक में दोनों का शव पिछले दो दिनों से ढूंढ रही थी।

बेंगलुरू। कन्‍नड़ फिल्‍म मस्‍तीगुड़ी की शूटिंग के दौरान पानी में डूबकर मरे दो अभिनेताओं में से एक उदय का शव दो दिन बाद आज बरामद कर लिया गया है। दूसरे एक्‍टर अनिल के शव की तलाश अभी भी जारी है। एनडीआरएफ की टीम स्‍थानीय मछुआरों के साथ मिलकर टिपागोंडानाहल्ली लेक में दोनों का शव पिछले दो दिनों से ढूंढ रही थी।

Masti Gudi: 2 days after mishap actor's body found

आपको बता दें कि सोमवार को फिल्‍म मस्‍तीगुड़ी का क्‍लाइमेक्‍स सीन शूट किया जा रहा था। फिल्‍म में दुनिया विजय मुख्‍य भूमिका में हैं और इस शूटिंग में वो भी शामिल थे। हालांकि विजय को समय रहते बचा लिया गया लेकिन फिल्‍म में विलन का किरदार निभा रहे उदय और अनिल की मौत हो गई थी।

EXCLUSIVE VIDEO: स्टंट के लिए झील में कूदे दो एक्टर फिर नहीं उबरे

फिल्‍म के क्‍लाइमेक्‍स सीन में हीरो दोनों विलन को लेकर हेलीकॉप्‍टर से पानी में कूदता है। शूट की पूरी तैयारी हो चुकी थी। करीब 100 फीट उपर दुनिया विजय हेलीकॉप्‍टर से उदय और अनील सहित पानी में कूदे। कैमरे ने तीनों को पानी में कूदते हुए कैद‍ किया लेकिन पानी के बाहर तैरते हुए सिर्फ विजय ही बाहर दिखे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+