Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

दिल्‍ली दंगा: पुलिस ने जारी किया ताहिर हुसैन का कबूलनामा, कुछ बड़ा करने का था प्‍लान

नई दिल्‍ली। दिल्ली दंगे को लेकर दिल्‍ली पुलिस ने अब तक का सबसे बड़ा खुलासा किया है। हिंसा का मास्‍टर माइंड और आम आदमी पार्टी का निलंबित पार्षद ताहिर हुसैन ने पुलिस के सामने जो कबूल किया है वो हैरान करने वाला है। ताहिर हुसैन के कबूलनामे के मुताबिक जब वो 2017 में आम आदमी पार्टी का पार्षद बना तब से ही उसके मन में था कि मैं अब राजनीति और पैसों की बदौलत हिंदुओ को सबक सीखा सकता हूं। ताहिर हुसैन ने कहा, 'मेरे जानकर खालिद सैफी ने कहां कि तुम्हारे पास राजनीतिक पावर और पैसा दोनों है जिसका इस्तेमाल हिंदुओं के खिलाफ और कौम के लिए करेंगे। मैं इसके लिए हमेशा तैयार रहूंगा।

राम मंदिर का फैसला आया तो लगा पानी सिर के उपर आ गया

राम मंदिर का फैसला आया तो लगा पानी सिर के उपर आ गया

कश्मीर में धारा 370 हटने के बाद खालिद सैफी मेरे पास आया और बोला की इस बार अब हम चुप नहीं बैठेंगे। इसी बीच राम मंदिर का भी फैसला आ गया और CAA कानून भी आ गया अब मुझे लगा कि पानी सिर से ऊपर जा चुका है। अब तो कुछ कदम उठाना पड़ेगा।'

मुझे बोतलें एकत्र करने को कहा गया और तेजाब

मुझे बोतलें एकत्र करने को कहा गया और तेजाब

हुसैन ने पुलिस को बताया कि ट्रंप की यात्रा के दौरान CAA के खिलाफ लोगों को सड़कों पर उतरने की अपील की थी। जिसके बारे में मुझे खालिद सैफी ने बताया था और मुझे भी अपनी तैयारियों को तेज करने को कहा था। साथ ही तेजाब का इंतजाम करने को भी कहा, जिसे काफिरों और पुलिसवालों पर फेका जाएगा। ताहिर हुसैन ने बताया कि बताया कि सैफी के कहने के बाद उसने भी अपनी तैयारियां तेज कर दी। हुसैन ने कहा कि उसने कबाड़ियों से दोगुनी कीमत पर खाली बोतलें खरीदनी शुरू कर दी।

आईबी अफसर अंकित की हत्या में मुख्य आरोपी है ताहिर

आईबी अफसर अंकित की हत्या में मुख्य आरोपी है ताहिर

दिल्ली पुलिस की चार्जशीट के मुताबिक, हुसैन IB अधिकारी अंकित शर्मा की हत्या का मुख्य आरोपियों में शामिल है। उत्तर-पूर्व दिल्ली में हुई हिंसा के दौरान शर्मा का शव चांद बाग के नाले से 26 फरवरी को बरामद किया गया था।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+