दिल्ली: मुंडका की फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दमकल की 26 गाड़ियां पहुंची
Recommended Video

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के मुंडका में स्थित एक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई है। बताया जा रहा है कि ये फैक्ट्री स्पेयर पार्ट्स की है। घटना की सूचना मिलते ही दमकल की 26 गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं। आग को काबू में करने की कोशिश की जा रही है। इससे पहले घटनास्थल पर 17 दमकल की गाड़ी पहुंचने की सूचना थी। अभी तक किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं आई है।

बता दें इससे पहले 9 जनवरी को दिल्ली के पटपड़गंज औद्योगिक क्षेत्र में भीषण आग लग गई थी। बताया गया था कि यह आग पेपर प्रिंटिंग प्रेस में लगी थी। इस घटना में एक शख्स की मौत की खबर आई थी। पटपड़गंज औद्योगिक क्षेत्र में लगी भीषण आग पर काबू पाने के लिए दमकल की 35 गाड़ियां मौके पर पहुंची थीं।
इसके अलावा 19 जनवरी को भी दिल्ली परिवहन विभाग के कार्यालय में भीषण आग लग गई थी। आग सिविल लाइन स्थित कार्यालय में लगी थी। आग पर काबू पाने के लिए दमकल की करीब 8 गाड़ियां मौके पर पहुंची थीं।












Click it and Unblock the Notifications