अनोखी शादी: थाने में सजा मंडप, पुलिस के सामने भरी मांग, लेकिन फिर भी साथ नहीं रह सकेंगे पति-पत्नी

नालंदा( मुकुंद सिंह) नालंदा के बिहारशरीफ के महिला थाने में हाई वोल्टेज ड्रामे के साथ एक अनोखी शादी हुई। इस अनोखी शादी में लड़का लड़की के परिवार वालों ने काफी शोर शराबा किया, जिसके बाद थाने के फिर दुल्हा-दुल्हन ने सात फेरे लिए और एक दूसरे को वरमाला पहनाते हुए शादी की।

marriage

सबसे अहम बात की पुलिस के सामने हुई इस शादी के बाद भी पति-पत्नी साथ नहीं रह पाएंगे। दरअसल ताने में हुए इस शादी में पुलिस ने लड़का और लड़की से एक इकरारनामा साइन करवाया, जिसमें या लिखा है कि शादी के बाद भी लड़का लड़की एक दूसरे से नहीं मिल सकते हैं। मिलने जुलने के लिए इन्हें पुलिस की इ जाजत लेना होगी।

आपको बता दें कि आस-पड़ोस में रहने वाले इस लड़का-लड़की के बीच पिछले 5 वर्षों से प्रेम प्रसंग का था। शादी के लिए दोनों तैयार थे लेकिन लड़की निचली जाति से होने के कारण लड़के के परिवार वाले शादी को नामंजूर कर रहे थे। इन दोनों का प्यार पिछले 5 वर्षों में इस कदर परवान चढ़ा की कई बार इन लोगों ने शारीरिक संबंध भी बनाए।

लेकिन अपने परिवार वालों के दबाव में आने के बाद लड़के ने लड़की से मिलना जुलना बंद कर दिया। लड़की ने महिला थाना की दरवाजा खटखटाते हुए लड़के पर शादी का झांसा देते हुए यौनशोषण करने का आरोप लगाया। फिर क्या था इस तरह का मामला सामने आते ही महिला थाने की पुलिस लड़के के घर पहुंची और लड़के को गिरफ्तार कर थाने लाते हुए पूछताछ करने लगी।

थोड़ी ही देर में लड़की और उसके परिवार वाले भी वहां पहुंच गए। इन दोनों के परिजनों के बीच काफी तू तू मैं मैं भी हुई । लेकिन अचानक लड़का शादी के लिए राजी हो गया। लड़का के द्वारा कहा गया कि अभी मेरी बहन कुमारी है अगर इस लड़की से मेरी शादी हो जाती है तो हमारी अंतर्जातीय शादी होगी। जिससे मेरे बहन की शादी पर असर पड़ेगा।
जिसके बाद पुलिस ने थाने में ही दोनों की शादी करा दी। लड़के लड़की ने एक-दूसरे को वरमाला पहनाते हुए शादी के बंधन में बंध गए। लेकिन शादी के तुरंत बाद ही पुलिस के द्वारा एक इकरारनामा साइन कराया गया जिसमें लिखा गया था कि लड़के की बहन की शादी जब तक नहीं हो जाती तब तक लड़का लड़की एक दूसरे से नहीं मिल सकता है। और यह दोनों लड़के की बहन की शादी होने तक अपने परिजनों के यहां ही रहेंगे, क्योंकि इस अंतर्जातीय शादी से लड़के की बहन की शादी में रुकावट आ सकती है। हालांकि इस इकरारनामे पर दोनों पक्षों ने आसानी से साइन कर दिया। आपको बताते चलें कि लड़का अभिषेक पेशे से इंजीनियर है तो लड़की एमबीए की पढ़ाई कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+