मनोज तिवारी का दावा: लाइन में खड़े हर 100 वोटरों में से 95 लोग मेरे साथ, देश हित में कर रहे हैं मतदान

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव के छठें चरण में दिल्ली की सभी सात सीटों में भी मतदान हो रहा है। दिल्ली के बीजेपी प्रमुख और भोजपुरी सिनेमा के अभिनेता और गायक मनोज तिवारी उत्तरी पूर्वी लोकसभा सीट से फिर से चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने रविवार को अपने प्रतिद्वंद्वियों शीला दीक्षित और दिलीप पांडे पर जबरदस्त हमला बोला। उन्होंने कहा कि हमारी संस्कृति में कहा जाता है कि आपका उच्च उद्देश्य चाहिए, बड़ा सोचना चाहिए लेकिन मेरे समझ में नहीं आता कि ये लोग छोटी दृष्टि से क्यों वापस जाना चाहते हैं। मुझे नहीं पता कि वो संकीर्ण सोच के क्यों हैं?

मनोज तिवारी का जीत का दावा

मनोज तिवारी का जीत का दावा

मनोज तिवारी ने मीडिया से बातचीत में खुद की जीत के संकेत दिए। उन्होंने कहा कि पिछले पांच वर्षों में मैंने जो काम किया है, उस पर मुझे गर्व है। मेरा दिल बड़ा है, मेरा काम बड़ा है, मेरा विजन बड़ा है। गौरतलब है कि दिल्ली की उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से बीजेपी, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के दिल्ली के मुखिया चुनाव लड़ रहे हैं। शीला दीक्षित कांग्रेस की दिलीप पांडे आप के और मनोज तिवारी बीजेपी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष हैं।

'100 में से 95 लोगों ने विजय के निशान बनाए'

'100 में से 95 लोगों ने विजय के निशान बनाए'

अपने समर्थकों से घिरे मनोज तिवारी ने कहा कि जब में वोट डालने के लिए कतार में खड़ा था। हर कोई उत्साहित था। यदि लाइन में 100 लोग थे तो मुझे देखकर 95 लोगों के चेहरे की मुस्कान बता रही थी कि वो पहले से ही जीत रहे हैं। ये गर्व की बात है कि आप मतदाता और प्रत्याशी दोनो हैं। बीजेपी ने साल 2014 में दिल्ली की सभी सीटें जीती थी। मनोज तिवारी को भी इस चुनाव में जीत मिली थी। कांग्रेस और आप पिछली बार खाता भी नहीं खोल पाए थे।

ये भी पढ़ें- उत्तर पूर्व दिल्ली लोकसभा सीट के बारे में जानिए

'2019 में विश्नास लेकर आए हैं'

'2019 में विश्नास लेकर आए हैं'

मनोज तिवारी ने कहा कि हम 2014 में आशा के साथ आए थे। वहीं 2019 में हम विश्वास के साथ आए हैं। हमारे लिए 2019 बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि हमने इस देश के लोगों का विश्वास जीता है। आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रमुख दिलीप पांडे ने अपने चुनाव अभियान के दौरान लोगों से बड़े आदमी(वीआइपी) को वोट ना देकर अपने आदमी को चुनने की बात कही। वहीं दिल्ली की 15 साल तक मुख्यमंत्री रहीं शीला दीक्षित ने वोटरों से अपील की है कि वो दिल्ली में उनके शासनकाल में किए विकास कार्यों के आधार पर वोट दें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+