मनु भाकर को राष्ट्रपति मुर्मू, पीएम मोदी समेत कई दिग्गजों ने दी बधाई
Paris Olympics 2024: पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत के खाते में पहला पदक आ गया है। भारत को पहला मेडल दिलाने वाली हरियाणा की मनु भाकर हैं, जिन्होंने वूमेंस 10 मीटर एयर पिस्टल फाइनल में बेहतरीन का प्रदर्शन करते हुए ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया है। भारत को पहला पदक दिलाने वाली मनु को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और टीम इंडिया के क्रिकेट कोच गौतम गंभीर समेत दिग्गजों ने उन्हें बधाई दी है।
भारत के पीएम नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स से ट्वीट करते हुए लिखा कि बहुत बढ़िया मनु भाकर, ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने के लिए बहुत सारी बधाई। ये सफलता और भी खास है, क्योंकि भारत के लिए निशानेबाजी में पदक जीतने वाली पहली महिला बन गई हैं। पीएम ने कहा कि ये एक अविश्वसनीय उपलब्धि है।

A historic medal!
— Narendra Modi (@narendramodi) July 28, 2024
Well done, @realmanubhaker, for winning India’s FIRST medal at #ParisOlympics2024! Congrats for the Bronze. This success is even more special as she becomes the 1st woman to win a medal in shooting for India.
An incredible achievement!#Cheer4Bharat
वहीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी ने कहा कि पेरिस ओलंपिक में 10 मीटर एयर पिस्टल शूटिंग स्पर्धा में कांस्य पदक के साथ भारत की पदक तालिका खोलने के लिए मनु भाकर को हार्दिक बधाई। वह शूटिंग प्रतियोगिता में ओलंपिक पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला हैं। भारत को मनु भाकर पर गर्व है। उनका यह कारनामा कई खिलाड़ियों, खासकर महिलाओं को प्रेरित करने वाला है। मैं कामना करता हूं कि वह भविष्य में उपलब्धियों की और अधिक ऊंचाइयां छूए।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट किया, "पेरिसओलंपिक 2024 में कांस्य पदक जीतकर पहला पदक जीतने पर मनु भाकर को बधाई। आपने अपने शानदार प्रदर्शन से पूरे देश में उत्साह की लहर दौड़ा दी है। देश को आप पर गर्व है।" उपलब्धि।"
अभिनव बिंद्रा ने लिखा कि पेरिस ओलंपिक में 10 मीटर एयर पिस्टल शूटिंग स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर भारत का नाम रोशन करने वाली मनु भाकर को हार्दिक बधाई। वह शूटिंग प्रतियोगिता में ओलंपिक पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला हैं। भारत को मनु भाकर पर गर्व है। उनकी यह उपलब्धि कई खिलाड़ियों, खासकर महिलाओं को प्रेरित करेगी। वह कामना करती हैं मनु भाकर भविष्य में उपलब्धियों की नई ऊंचाइयों को छुएं।
ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता निशानेबाज और पूर्व एथलीट अभिनव बिंद्रा ने ट्वीट किया कि पेरिस 2024 में एयर पिस्टल स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने के लिए मनु भाकर को हार्दिक बधाई! आपके अथक समर्पण, कड़ी मेहनत और जुनून ने वास्तव में भुगतान किया है। आपका गवाह बनना अविश्वसनीय है।" कौशल और दृढ़ संकल्प, प्रत्येक शॉट के साथ भारत को गौरव प्रदान करना। यह उपलब्धि आपकी दृढ़ता और दृढ़ संकल्प का प्रमाण है, चमकते रहो, मनु!"
क्रिकेट कोच गौतम गंभीर ने कहा कि मनु भाकर को भारत को पहला मेडल दिलाने के लिए बहुत बहुत बधाई. आपने हम सबका मान बढ़ाया।
यह भी पढ़ें सोनोग्राफी में दिखे 3, हुआ 4 बच्चों का जन्म, माता पिता खुश, डॉक्टर हैरान












Click it and Unblock the Notifications