सिक्किम में हिमस्खलन के बाद कई जवान लापता, सर्च ऑपरेशन जारी
नई दिल्ली। सिक्किम के लुगनक ला क्षेत्र में हिमस्खलन की वजह से यहां पेट्रोलिंग कर रहे जवान लापता हो गए हैं। जानकारी के अनुसार हिमस्खलन के बाद से ही कुछ जवान लापता है, जिसके बाद स्थानीय प्रशासन ने इन जवानों की तलाश करनी शुरू कर दी है। इसके लिए जवानों की टीम को इस टास्क में लगाया गया है, जो लापता जवानों की तलाश करेंगे। शुरुआती जानकारी के अनुसार तकरीबन 10 जवान और दो अधिकारी लापता है, जिनकी तलाश की जा रही है। वहीं इस बाबत सेना की ओर से जानकारी दी गई है, जिसमे कहा गया है किसर्च ऑपरेशन में अभी तक 13 जवानों को ढूंढ लिया गया है और वह पूरी तरह से ठीक हैं, जबकि एक जवान अभी भी लापता है, जिसकी तलाश की जा रही है।













Click it and Unblock the Notifications