अटल बिहारी वाजपेयी के सम्मान में मुख्यमंत्री रमन सिंह का बड़ा ऐलान

नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन के बाद छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह ने बड़ा ऐलान किया है। रमन सिंह ने ऐलान किया है कि अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि देने के लिए प्रदेश के कुछ स्थानों का नाम उनके नाम पर किया जाएगा। इस बाबत प्रस्ताव को पास कर दिया गया है। मुख्यमंत्री के ऐलान के बाद प्रदेश की कई जगहों का नाम पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर होगा।

raman singh

मुख्यमंत्री ने बताया कि नया रायपुर को अब अटल नगर के नाम से जाना जाएगा, साथ ही बिलासपुर यूनिवर्सिटी को अटल बिहारी वाजपेयी यूनिवर्सिटी, नैरो गॉज लेन को अब अटल पथ के नाम से जाना चाएगा। यही नहीं अटल बिहारी वाजपेयी की याद में कलेक्ट्रेट के पास बने सेंट्रल पार्क को अटल पार्क और राजनंदगांव मेडिकल कॉलेज को भी अटल बिहारी वाजपेयी के नाम से जाना जाएगा। रमन सिंह ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के पोखरण परमाणू टेस्ट में योगदान को देखते हुए उनके नाम पर एक पुलिस बटालियन भी शुरू होगी, जिसे पोखरकन बटालियन के नाम से जाना जाएगा।

आपको बता दें कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का लंबी बीमारी के बाद 16 अगस्त को दिल्ली के एम्स अस्पताल में निधन होगा। अटल बिहारी वाजपेयी के निधन के बाद राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री मोदी समेत देश की कई दिग्गज हस्तियों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी थी। यही नहीं उनके अंतिम संस्कार में तमाम पड़ोसी देशों के प्रतिनिधि भी शिरकत करने आए थे।

इसे भी पढ़ें- 2019 लोकसभा चुनाव: BJP आपके इलाकों मंदिरों और आश्रमों की करेगी गिनती

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+