'कई लोग कांग्रेस में शामिल हुए, हमले मुझ पर ही हो रहे', अमित शाह-येदियुरप्पा के निशाने पर बोले जगदीश शेट्टार
Jagdish Shettar: जगदीश शेट्टार ने कहा कि मैं बीएस येदियुरप्पा की आलोचना को आशीर्वाद के रूप में लेता हूं। मुझे उनसे कोई शिकायत नहीं है।

Jagdish Shettar: कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार हाल ही में बीजेपी से कांग्रेस में शामिल हुए हैं। इसके बाद बीजेपी नेता उनपर जमकर निशाना साध रहे हैं। इसको लेकर पूर्व सीएम जगदीश शेट्टार ने कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह जब हुबली आए तब उन्होंने मुझ पर निशाना साधा। इससे पहले स्मृति ईरानी ने भी धारवाड़ में मुझपर निशाना साधा।
आज यानी बुधवार को पूर्व सीएम बीएस येदियुरप्पा जी ने भी मुझ पर ही निशाना साधा। जगदीश शेट्टार ने कहा कि इतने लोग कांग्रेस में शामिल हुए लेकिन निशाना मुझे ही बनाया जा रहा। हालांकि, येदियुरप्पा जी की आलोचना मैं आशीर्वाद के तौर पर लेता हूं।
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने जगदीश शेटृटार का नाम लिए बिना जमकर आड़े हाथ लिया था। स्मृति ईरानी ने हमला करते हुए कहा कि कुछ दिन पहले जगदीश शेट्टार ने हमारी पीठ में छुरा घोंपकर दूसरे खेमे में चले गए। उन्होंने कहा कि मैं हुबली-धारवाड़ की जनता से कहना चाहती हूं कि जो अपने धर्म, परिवार या विचारधारा के नहीं हो सकते, वे कभी जनता के नहीं हो सकते।
Recommended Video

बीजेपी और जगदीश शेट्टार के बीच तनातानी बढ़ गई है। बीएस येदियुरप्पा अब जगदीश शेट्टार पर लगातार हमले कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि जगदीश शेट्टार ने कर्नाटक के लोगों का अपमान किया है। वहीं, दूसरी तरफ येदियुरप्पा ने लिंगायत नेताओं को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि पूरी ताकत लगा देंगे, लेकिन जगदीश शेट्टार को जीतने नहीं देंगे।
कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार को जिस तरह से भाजपा ने टिकट देने से इनकार किया उसके बाद उन्होंने भाजपा छोड़ कांग्रेस का हाथ थाम लिया और अब हुबली-धारवाड़ सेंट्रल से कांग्रेस के उम्मीदवार हैं। लेकिन भाजपा और शेट्टार के बीच तनातनी अभी भी खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। बता दें कि टिकट ना मिलने से जगदीश शेट्टार नाराज होकर विपक्षी पार्टी कांग्रेस में शामिल हो गए थे।
यह भी पढ़ें- Karnataka Election: लिंगायत नेताओं से बोले येदियुरप्पा, जीतने नहीं चाहिए जगदीश शेट्टार












Click it and Unblock the Notifications