झारखंड: जहरीली शराब पीने से तीन महिलाओं समेत 6 की मौत
रांची। झारखंड के सिमडेगा में जहरीली हड़िया(चावल से बनी शराब) पीने से 6 लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में तीन महिलाएं और तीन पुरुष हैं। वहीं, 9 लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। सिमडेगा जिले के ठेठईटांगर थाना क्षेत्र के केरिया घाटतरी गांव में शुक्रवार की रात गांव में एक भोज का आयोजन हुआ था।

बताया गया है कि गांव में एक महिला की मौत हो गयी थी, उसकी अंत्येष्टि और दफन क्रिया के बाद ग्रामीणों ने उसके घर जाकर हड़िया पी थी, लेकिन किसी कारण से यह हड़िया जहरीला हो गया। कच्ची शराब पीने के बाद लोगों की तबियत खराब होने लगी।
एसपी संजीव कुमार ने बताया कि हड़िया का सैंपल ले लिया गया है और इसे जांच के लिए एफएसएल को भेजा जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications