Udhayanidhi Stalin: उदयनिधि के बयान के समर्थन में उतरे ये नेता, किसी ने कबीर तो किसी ने अंबेडकर का दिया उदाहरण
Many Leaders Support Udhayanidhi Stalin: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के बेटे और राज्य सरकार में मंत्री उदयनिधि स्टालिन ने सनातन धर्म को मिटाने के लिए विवादित बयान दिया है।
हालांकि, उनके समर्थन में कई नेता उतरे हैं। जिन्होंने उदयनिधि स्टालिन का बचाव किया है। विपक्षी दल I.N.D.I.A गठबंधन के नेताओं ने उदयनिधि को सपोर्ट किया है।

'जाति देश का अभिशाप'
कांग्रेस सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम के बेटे कार्ति चिदंबरम ने उदयनिधि का बचाव किया है। उन्होंने कहा कि जाति भारत का अभिशाप है। साथ ही कहा कि सनातन धर्म एक कास्ट हायरार्कियल सोसायटी के लिए कोड के अलावा और कुछ नहीं है।
'..तो क्या कबीर को फांसी पर लटका देते?'
वहीं, आरजेडी सांसद मनोज झा ने उदयनिधि के सपोर्ट में आए हैं। उन्होंने उनके बयान का बचाव करते हुए कबीर का उदाहरण दिया है। उन्होंने समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कबीर का दोहा सुनाया।
जो तू ब्राह्मण ब्राह्मणी जाया, आन बाट काहे नहीं आया।
जो तू तुरुक तुरुक नी जाया, अंदर खतना क्यूं न कराया।
प्रोफेसर मनोज झा ने कहा कि अगर आज के समय कबीर ऐसा कहते तो उन्हें क्या फांसी पर लटका दिया जाता। हिंदुस्तान का एक मिजाज रहा है। कई लोगों को सनातन धर्म में कई विसंगतियां दिखती हैं। क्या जाति व्यवस्था अच्छी चीज है। अगर किसी ने कुछ कह दिया तो लेकर उड़ गए।
'इसे मिटाना ही होगा'
इसके अलावा I.N.D.I.A गठबंधन में शामिल विदुथालाई चिरुथैगल कच्ची ने भी उदयनिधि के बयान का समर्थन किया है। थिरुमावलावन ने कहा कि आंबेडकर ने सनातन धर्म को संक्रामक रोग बताया था। भविष्य में इसे मिटाकर नष्ट कर देना चाहिए तभी हम लोगों के बीच समानता ला सकते हैं।
यह भी पढ़ें- सनातन धर्म पर उदयनिधि स्टालिन के बयान से मचा बवाल, राजा भैया बोले- ये है हिंदुओं के प्रति DMK की घृणा












Click it and Unblock the Notifications