सनातन धर्म पर उदयनिधि स्टालिन के बयान से मचा बवाल, राजा भैया बोले- ये है हिंदुओं के प्रति DMK की घृणा

तमिलनाडु में डीएमके के राजनीति को लेकर राजभैया ने गंभीर बात कही है। उन्होंने तमिलनाडु के खेल मंत्री उदयनिधि स्टालिन के बयान को हिंदुओं के प्रति घृणा बताया।

सनातन धर्म पर टिप्पणी को लेकर डीएमके नेता उदयनिधि पर सवाल खड़े हुए हैं। इसके साथ विपक्षी दलों के गठबंधन आईएनडीएआई (I.N.D.I.A.) से भी स्टैंड क्लियर करने की मांग की गई है। जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने डीएमके नेता के बयान को लेकर कहा कि इस तरह के बयान डीएमके की हिंदुओं के प्रति घृणा को उजागर करते हैं।

यूपी के विधायक व जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने उदयनिधि के बयान का विरोध किया किया है। उन्होंने कहा है कि ये टिप्पणी तमिलनाडु सरकार में खेलमंत्री व सीएम एमके स्टालिन के बेटे उदयनिधि के सनातन पर दिए बयान के बाद आई है। राजा भैया ने कहा कि ये बयान डीएमके की हिंदुओं के प्रति घृणा दर्शाता है। राजा भैया ने कहा कि अब कुछ महीनों में चुनाव हैं, ऐसे में डीएमको को स्टैंड क्लियर करना चाहिए। उन्होंने मांग की कि उदयनिधि के बयान पर आईएनडीएआई अपनी स्थिति स्पष्ट करे।

Raja Bhaiya over Udayanidhi statement

वहीं उदयनिधि के बयान से कांग्रेस ने किनारा कर लिया तो आरजेडी ने उदयनिधि से माफी मांगने की बात कही है। अब इस पर यूपी के पूर्व कैबिनेट मंत्री और राजा भैया की प्रतिक्रिया भी आई है। राजा भैया ने एक्स पर लिखा, " कल उदयनिधि स्टैलिन ने भरी सभा में सनातन धर्म को समाप्त करने की बात कही,हर भारतवासी को इस घृणित वक्तव्य का मुखर विरोध करना चाहिये।ये बयान हिन्दुओं के प्रति DMK की घृणा को दर्शाता है। I.N.D.I.A. गठबंधन DMK से सहमत है या उसे निकाल बाहर करेगा? चुनाव होने हैं,स्थिति स्पष्ट करनी होगी।"

दरअसल, तमिलनाडु के खेल मंत्री उदयनिधि ने सनातन उन्मूलन सम्मेलन में शामिल हुए थे। जहां उन्होंने कहा कि सनातन धर्म सामाजिक न्याय और समानता के खिलाफ का विरोध करता है। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म मच्छर से फैलने वाले डेंगू और मलेरिया की तरह है और इसे खत्म करना होगा। उन्होंने कहा, "सनातन का सिर्फ विरोध नहीं किया जाना चाहिए बल्कि इसे समाप्त ही कर देना चाहिए। उन्होंने कहा कि कुछ चीजों का विरोध नहीं किया जा सकता, उन्हें खत्म ही कर देना चाहिए। हम डेंगू, मच्छर, मलेरिया या कोरोना का विरोध नहीं कर सकते. हमें इसे मिटाना है। इसी तरह हमें सनातन को भी मिटाना है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+