कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए गुलाब नबी आजाद की पार्टी के कई नेता तो जयराम नरेश ने किया तंज, जानें क्या कहा?
कांग्रेस पार्टी (Congress Party) में सोमवार को जम्मू कश्मीर के कई पूर्व मंत्री, विधायक और नेता शामिल हुए। लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Election 2024) से पहले कांग्रेस पार्टी में लगभग 21 नेताओं का शामिल होना कांग्रेस के लिए बड़ी उपलब्धि के तौर पर देखा जा रहा है।

आज कांग्रेस में शामिल होने वालों में जम्मू-कश्मीर के नेताओं में कांग्रेस से बगावत करने वाले गुलाम नबी आजाद की डीपीएपी (Democratic Progressive Azad Party) के भी कई नेता भी हैं। गुलाम नबी की पार्टी छोड़कर इन नेताओं के कांग्रेस में शामिल होने के बाद कांग्रेस महासचिव जयराम नरेश ने अपने पुराने साथी गुलाम नबी आजाद पर तंज कसा है।
जयराम नरेश ने ट्वीटर करते हुए लिखा "आज सुबह कांग्रेस में जम्मू-कश्मीर के डीएपी (डिसअपियरिंग आजाद पार्टी) के 21 नेता फिर से शामिल हो गए है। इनमें वो नेता भी हैं जो मेरे विरुद्ध मानहानि केस करने में गुलाम नबी आज़ाद के साथ थे।"
कांग्रेस महासचिव ने आगे लिखा "इसी बीच जीएनए (गुलाम नबी आजाद) ने खुद के डीएनए के बदलने का नया सबूत देते हुए कहा है कि अनुच्छेद 370 को निरस्त करने का विरोध करने वाले लोग जमीनी हकीकत से अनभिज्ञ हैं। यह उस व्यक्ति से है जिसने 5 अगस्त 2019 को राज्यसभा में निरस्त करवाने के लिए मोर्चा संभाला था।"
इसके साथ ही जयराम नरेश ने गुलाम नबी पर कटाक्ष करते हुए कहा संसद से बाहर निकलने के लंबे समय बाद भी नई दिल्ली में अपने विशाल बंगले में रहने के समयअवधि बढ़ाए जान को उचित ठहराने की जरूरत पड़ती है।
बता दें गुलाम नबी आज़ाद ने कांग्रेस से कुछ समय पहले नाता तोड़ लिया था और अपनी खुद का राजनीति दल डीपीएपी लॉन्च किया था, तब से वह अपनी पार्टी की राजनीतिक संभावनाओं को चमकाने के लिए जम्मू-कश्मीर में बड़े पैमाने पर यात्रा कर रहे हैं।
Earlier this morning, 21 J&K leaders from DAP (Disappearing Azad Party) rejoined the Congress, including one who filed a defamation case against me on behalf of Ghulam Nabi Azad.
Meanwhile, Mr. GNA himself gives new evidence of his DNA mutation by saying "those opposing Article… pic.twitter.com/oGl06OSMV0
— Jairam Ramesh (@Jairam_Ramesh) August 7, 2023












Click it and Unblock the Notifications