ओडिशा: बाढ़ से कई जिले प्रभावित, नुकसान का आकलन करने के निर्देश, सीएम ने दी 128 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता

पिछले महीने अगस्त के दूसरे और तीसरे सप्ताह में बाढ़ और भारी बारिश के चलते राज्य के 24 जिला तबाह हुआ था। संबंधित जिलों और विभागों को भारी बारिश से हुए नुकसान का आकलन करने का निर्देश दिया गया है।

भुवनेश्वर, 08 सितंबर: पिछले महीने अगस्त के दूसरे और तीसरे सप्ताह में बाढ़ और भारी बारिश के चलते राज्य के 24 जिला तबाह हुआ था। इसमें अंगुल, बरगढ़, बौध, नयागढ़, संबलपुर, सुबरनपुर, कटक, जगतसिंहपुर, केंद्रपाड़ा, खुर्दा, पुरी, भद्रक, बालासोर, जाजपुर, केनाझार, मयूरभंज, बलांगीर, झारसुगुड़ा, कालाहांडी, कंधमाल, कोरापुट, नबरंगपुर, नुआपाड़ा और सुंदरगढ़ प्रभावित जिलों में शामिल हैं। संबंधित जिलों और विभागों को भारी बारिश से हुए नुकसान का आकलन करने का निर्देश दिया गया है।

नवीन पटनायक

जिला प्रशासन से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार 14235 घर, 1236 गौशाला क्षतिग्रस्त हुए हैं। 5036 हेक्टेयर कृषि भूमि पर रेत आ गई। 1,26,162 हेक्टेयर कृषि भूमि में 33 फीसदी फसल बर्बाद हो गई। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार, मकान निर्माण सहायता, बर्तनों के लिए सहायता, कृषि आधारित सहायता, बालू की ढलाई के लिए सहायता, मृत मवेशियों की सहायता, क्षतिग्रस्त नावों और मछली पकड़ने के जाल के लिए सहायता के लिए 128.58 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है।

इसी प्रकार प्रभावित क्षेत्रों में लोगों को भोजन सहायता के लिए मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार अब तक जिला कलेक्टरों को 99,92,97,000 रुपये की राशि स्वीकृत की जा चुकी है।

यह भी पढ़ें- ओडिश सरकार की नई पहल, अंगदान करने वाले शख्स के परिजन को मिलेंगे 5 लाख रुपये

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+