यात्रियों से भरी बस तालाब में जा गिरी, 7 लोगों की मौत, 20 घायल
मुर्शिदाबाद। पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद के बेलडांगा में कोहरे की वजह से दर्दनाक हादसा हुआ है। कोहरे की वजह से यात्रियों से भरी बस तालाब में जा गिरी। इस हादसे में 7 यात्रियों की मौत हो गई है जबकि बीस घायल बताए जा रहे हैं। घटना शनिवार तड़के सुबह की बताई जा रही है। हादसा आज सुबह मुर्शिदाबाद के आमतल्ला बेलडांगा सड़कमार्ग पर हुआ। हादसे में घायलों लोगों बेलडांगा के स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
गंभीर रूप से घायल लोगों को जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया है। लोगों की चीखपुकार सुन आस-पास के लोग इकट्ठे हो गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस को फोन किया। जब तक पुलिस मौके पर पहंचती तब तक लोगों ने घायलों को बस के अंदर से निकालना शुरू कर दिया था। यात्रियों को मुश्किल से बस के खिड़की दरवाजे़ तोड़कर निकाला जा सका।
प्रशासन ने क्रेन की मदद से बस की बाहर निकलवाया। हादसे को असली वजह का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने बस के मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।