मुंबई में हुए भीषण अग्निकांड में अब तक 12 की जलकर मौत, राहत-बचाव जारी
मुंबई। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के साकीनाका के पास भीषण आग लगने की घटी है। साकीनाका के पास खैरानी रोड पर मिठाई की दुकान में भीषण आग लग गई। आग लगने से इमारत का कुछ हिस्सा गिरने से कुछ लोग मलबे के नीचे फंस गए। इस घटना में 12 मजदूरों की दर्दनाक मौत हुई है।

जानकारी के मुताबिक, मिठाई की दुकान में भीषण आग लगने से इमारत का कुछ हिस्सा ढह गया जिसकी वजह से कुछ लोगों की वहां फंसे हुए होने की संभावना है। आग की वजह से मिठाई की दुकान में काम करनेवाले कई मजदूर फंस गए।

आग और मलबे के नीचे से बाहर निकाले गए जख्मी लोगों को तुंरत इलाज के लिए राजावाडी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। इस भीषण आग की घटना में 12 मजदूरों की मौत होने की भी खबर प्राप्त हो रही है।

इस दौरान 3 फायर इंजन, 4 जम्बो टैंकर और एम्बुलेंस घटनास्थल पर पहुंचे। बचाव कार्य किया जा रहा है। मलबे में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने का काम जारी है।












Click it and Unblock the Notifications