अरुणाचल प्रदेश और नागालैंड के कई इलाके अशांत क्षेत्र घोषित, 6 महीने के लिए बढ़ाया गया AFSPA
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने मंगलवार को नागालैंड और अरुणाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में सशस्त्र बल विशेष अधिकार अधिनियम (AFSPA) को अगले छह महीने के लिए बढ़ा दिया। सरकार की ओर से इसको लेकर दो अलग-अलग अधिसूचनाएं जारी की गई हैं। हालांकि दोनों में ये बात कही गई कि इन राज्यों की कानून-व्यवस्था की समीक्षा के बाद ही AFSPA को बढ़ाने का फैसला लिया गया है।
पहली अधिसूचना में सरकार ने कहा कि अरुणाचल प्रदेश के तिरप, चांगलांग और लोंगडिंग जिलों और नामसाई जिले के नामसाई, महादेवपुर और चौखम पुलिस स्टेशनों के अधिकार क्षेत्र में आने वाले क्षेत्रों को 'अशांत क्षेत्र' घोषित किया गया है। ऐसे में 1 अक्टूबर 2023 से अगले छह महीने या अगले आदेश तक वहां पर AFSPA लागू रहेगा।

इसी तरह नागालैंड में इमामपुर, निउलैंड, चुमौकेदिमा, मोन, किफिरे, नोक्लाक, फेक और पेरेन को अशांत क्षेत्र घोषित किया गया है। इसके अलावा कोहिमा जिले में खुजामा, कोहिमा उत्तर, कोहिमा दक्षिण, ज़ुब्जा और केजाचा का नाम भी इसमें शामिल है। वहीं मोकोकचुंग जिले में मंगकोलेम्बा, मोकोचुंग-I, लोंगथो, तुली, लोंगकेम, लोंगलेंग जिले में यांगलोक पुलिस स्टेशन, वोखा जिले में भंडारी, चंपांग और रालन पुलिस स्टेशन, ज़ुन्हेबोटो जिले में घटाशी, पुघोबोटो, सताखा, सुरुहुतो, ज़ुन्हेबोटो और अघुनातो पुलिस स्टेशन को भी अशांत क्षेत्र घोषित किया गया है। वहां पर अगले 6 महीने या अगले आदेश तक AFSPA लागू रहेगा।
केंद्र सरकार ने कहा कि दोनों राज्यों में कानून-व्यवस्था की समीक्षा की गई थी। जिसमें ये बात सामने आई कि इन इलाकों में अभी अशांति है। ऐसे में सुरक्षाबलों को वहां पर विशेष शक्तियां दी जाएंगी। छह महीने बाद इसकी फिर से समीक्षा होगी और इस पर फैसला लिया जाएगा।
AFSPA में क्या होता है खास?
जम्मू-कश्मीर और पूर्वोत्तर के कई राज्यों में AFSPA लागू है। ये एक विशेष कानून है, जिससे केंद्रीय बलों को शांति बनाए रखने के लिए काफी शक्तियां मिलती हैं। इसके तहत किसी भी शख्स को बिना वारंट गिरफ्तार किया जा सकता है। इसके अलावा कई मामलों में उनको बल प्रयोग का अधिकार मिलता है।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications