मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर ने सुषमा स्वराज को दी श्रद्धांजलि, कहा- मुझे समझाया था नेता होने का मतलब

नई दिल्ली। कई अन्य बड़ी हस्तियों की तरह मिस वर्ल्ड 2017 मानुषी छिल्लर ने भी पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए सुषमा स्वराज को श्रद्धांजलि दी। स्टोरी में पहली तस्वीर में मानुषी सुषमा के साथ सिर पर मिल वर्ल्ड का ताज पहले खड़ी हैं तो दूसरे में वे उनके साथ बैठकर कुछ चर्चा कर रही हैं। इसके अलावा उन्होंने एक नोट भी शेयर किया है जिसमें लिखा है- 'हमेशा आपका सम्मान करती हूं। आपने मुझे प्रेरित किया और मुझे आपको ये बात बताने का अवसर भी मिला। नेता होने का अर्थ समझाने के लिए धन्यवाद सुषमा मैम।'

manushi chillar tribute gives tribute to sushma swaraj

गौरतलब है कि मानुषी छिल्लर ने चीन के सान्या में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में मिस वर्ल्ड का खिताब जीता और रातोंरात चर्चा में आ गईं। ब्यूटी पेजेंट की विजेता अपना एमबीबीएस का कोर्स पूरा कर रही थी जब उन्हें मिस वर्ल्ड ब्यूटी पेजेंट में भाग लेने और भारत को गौरवान्वित करने का मौका मिला। मिस वर्ल्ड बनने के बाद, मानुषी ने कई सामाजिक कारणों से खुद को जोड़ा और कई महान नेताओं के साथ नैतिक समाज की बेहतरी के लिए काम किया।

बता दें कि बीते मंगलवार को ही देश की पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का आकस्मिक निधन हो गया। वे 67 साल की थीं और उनके अचानक देहांत से देश शोक में डूब गया। हर कोई उनके लिए अपने विचारों और दुख को किसी न किसी माध्यम से व्यक्त कर रहा है। विपक्ष के नेता भी उनके अचानक निधन से हैरान हैं और अपनी संवेदना जाहिर कर रहे हैं। इसी कड़ी में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि सुषमा स्वराज के निधन से गहरा दुख पहुंचा है। मैं उन्हें 1990 से जानती थी। भले ही हमारी विचारधाराएं अलग थीं लेकिन हमने संसद में साथ में काफी अच्छा वक्त बिताया है। एक जबरदस्त राजनेता, नेता, अच्छी इंसान। हम उन्हें बहुत याद करेंगे। उनके परिवार और प्रशंसकों को मेरी सहानुभूति।

यह भी पढ़ें- हर दिन अलग रंग की साड़ी क्यों पहनती थीं सुषमा स्वराज, पत्रकार के सामने खोला था राज

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+