हर दिन अलग रंग की साड़ी क्यों पहनती थीं सुषमा स्वराज, पत्रकार के सामने खोला था राज
नई

इसलिए पहनती थीं अलग-अलग दिन अलग-अलग रंग की साड़ी
सुषमा स्वराज के बारे में कहा जाता है कि उनका वार्डरोब मैनेजमेंट बेहद खास था। इसे उन्होंने खुद ही डेवलप किया था, किस दिन कौन से रंग की साड़ी पहननी है, ये सब कुछ उन्होंने प्लान कर रखा था। जानकारी के मुताबिक, सुषमा स्वराज सोमवार को सफेद या क्रीम रंग की साड़ी पहनती थीं। मंगलवार को लाल या फिर मैरून रंग की, बुधवार को हरे रंग की, गुरुवार को पीले रंग की, शुक्रवार को पर्पल, शनिवार को नीले रंग की और रविवार का कोई तय रंग नहीं था।

अंधविश्वास या ज्योतिष! साड़ी के रंग को लेकर सुषमा ने किया ये बड़ा खुलासा
सुषमा स्वराज के अलग-अलग दिन अलग-अलग रंग की साड़ी पहनने को लेकर कई तरह की चर्चाएं थीं। ऐसा माना जाता था कि शायद ज्योतिष या फिर अंधविश्वास की वजह से वो ऐसा करती हैं। हालांकि सुषमा स्वराज ने खुद ही इन बातों का खारिज कर दिया। मई 2009 मे जब सुषमा स्वराज मध्य प्रदेश के विदिशा से पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ रही थीं उस समय उन्होंने इस मुद्दे पर अपनी बात रखी। पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने बताया कि इसके पीछे कोई धार्मिक कारण या फिर अंधविश्वास नहीं है।

खुद डेवलप किया अपना वार्डरोब मैनेजमेंट
सुषमा स्वराज ने उस समय बताया था, "नेताओं के पास अपने लिए ज्यादा समय नहीं होता है, खास तौर से तैयार होने के दौरान कपड़े चुनने की फुरसत नहीं होती। इसलिए, मैंने अपना खुद का वार्डरोप मैनेजमेंट विकसित किया। मैंने अपने ड्रेस को रंगों के अनुसार व्यवस्थित किया। मुझे दिन के अनुसार उन्हें चुनना आसान लगा, इसलिए मैंने रंग के मुताबिक इसे आगे बढ़ाया।"

पाकिस्तान दौरे पर हरी साड़ी पहनने पर हुआ था विवाद
हालांकि, सुषमा स्वराज एक बार साड़ी के रंग को लेकर विवाद में फंस गई थी। हुआ ये कि 9 दिसंबर, 2015 को विदेश मंत्री के तौर पर जब वो पाकिस्तान की यात्रा पर गई थीं तो हरी रंग की साड़ी पहनी थीं, जिसको लेकर उनकी आलोचना हुई थी। भारत लौटने पर, उन्होंने 14 दिसंबर, 2015 को संसद में इस मुद्दे को स्पष्ट किया। उन्होंने कहा, 'लोगों को आलोचना करने के लिए इस तरह की अजीब चीजें मिलती हैं... मेरी साड़ी हरी क्यों थी? मैं उर्दू में क्यों बोल रही थी?... मैं पहनती हूं हर बुधवार को हरी साड़ी, और उस दिन बुधवार था।'












Click it and Unblock the Notifications