राहुल गांधी से संसद में मिले मनु भाकर, उनके माता-पिता, मिठाई भी खिलाई

Manu Bhaker News: पेरिस ओलंपिक 2024 में निशानेबाज मनु भाकर ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए भारत के लिए दो कांस्य पदक जीते। डबल पदक विजेता मनु भाकर का स्वदेश लौटने पर काफी जोरदार स्वागत भी हुआ।

वहीं, अब मनु भाकर ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी से मुलाकात की। मनु भाकर, उनके कोच जसपाल राणा और उनके माता-पिता शुक्रवार 09 अगस्त को संसद भवन पहुंचे। यहां एलओपी कक्ष में उन्होंने राहुल गांधी से मुलाकात की।

Rahul Gandhi

इस दौरान मनु भाकर ने राहुल गांधी को मिठाई भी खिलाई। तो वहीं, राहुल गांधी ने मनु भाकर को फूलों का गुलदस्ता भी भेंट किया। आपको बता दें कि पेरिस से लौटने के बाद 7 अगस्त को मनु भाकर से सबसे पहले सोनिया गांधी से मुलाकात की थीं।

मनु भाकर से मुलाकात की राहुल गांधी की तस्वीरें भी सामने आई है। इससे पहले ओलंपिक पदक विजेता और भारतीय निशानेबाज मनु भाकर ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात की।

नायब सिंह सैनी से मुलाकात के बाद ओलंपिक पदक विजेता और भारतीय निशानेबाज मनु भाकर ने कहा, 'मुख्यमंत्री से मिलकर बहुत अच्छा लगा। हरियाणा की खेल नीति काफी ज्यादा चर्चा में रहती है।'

हरियाणा एक ऐसा प्रदेश जो बहुत अच्छे खिलाड़ियों को उभार कर लाता है। वो देश के लिए पदक लेकर आते हैं। हमें यहीं नहीं रुकना चाहिए हमें और आगे बढ़ना चाहिए। तो वहीं, सीएम सैनी ने कहा, बहुत गर्व और गौरव का विषय है कि मनु भाकर और सरबजोत का स्वागत करने का मौका मिला।

जल्द ही राज्य स्तरीय समारोह में हमारे सभी खिलाड़ियों को सम्मानित भी किया जाएगा। हरियाणा ने एक बार फिर ओलंपिक में देश का गौरव बढ़ाया है। पेरिस ओलंपिक में 5 में से 4 ओलंपिक पदकों में हरियाणा के खिलाड़ियों का योगदान है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+