Covid-19: 8700 फ्लाइट्स को किया जा चुका ट्रेस, 15 लाख में 200 से अधिक यात्री पॉजिटिव, बोले मनसुख मंडाविया

जीनोम सीक्वेंसिंग के जरिए हमने कुछ यात्रियों में कोविड बीएफ.7 वैरिएंट पाया है। हालांकि, हमारी वैक्सीन BF.7 वैरिएंट से लड़ने के लिए काफी प्रभावी है। हम सभी आवश्यक उपाय कर रहे हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया

coronavirus: विश्व में कोविड की चौथी लहर के प्रसार को ध्यान में रखते हुए भारत इसकी रोकथाम के लिए पूरी तरह से तैयारी कर रहा है। इस बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने कहा कि हम हर बंदरगाह को ट्रेस कर रहे हैं। अब तक 8700 फ्लाइट्स को ट्रेस किया जा चुका है। 15 लाख से अधिक यात्रियों का पता लगाया गया है और उनमें से 200 से अधिक यात्रियों को कोविड पॉजिटिव पाया गया है।

उन सभी को आइसोलेशन के लिए भेजा गया था और उनके नमूने जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजे गए थे। जीनोम सीक्वेंसिंग के जरिए हमने कुछ यात्रियों में कोविड बीएफ.7 वैरिएंट पाया है। हालांकि, हमारी वैक्सीन BF.7 वैरिएंट से लड़ने के लिए काफी प्रभावी है। हम सभी आवश्यक उपाय कर रहे हैं।

Recommended Video

    China Coronavirus त्रासदी के बीच चीन में India के नाम पर बिक रही हैं फर्जी दवाएं | वनइंडिया हिन्दी

    उधर, विश्व स्वास्थ्य संगठन ने एक बयान जारी करते हुए कहा है कि लोगों को लंबी दूरी की हवाई यात्रा करते समय मास्क का इस्तेमाल करना चाहिए। यूरोप में विश्व स्वास्थ्य संगठन के सीनियर इमरजेंसी ऑफिसर कैथरीन स्मॉलवुड ने कहा कि सभी देशों को अपने नागरिकों के लिए ये एडवाइजरी जारी करनी चाहिए कि लंबी दूरी की उड़ानों में फेस मास्क जरूर लगाएं, क्योंकि ऐसी यात्राओं में कोरोना वायरस से संक्रमित होने का खतरा ज्यादा है।

    आपको बता दें कि अमेरिका सहित कई देशों में नए ओमिक्रॉन सब-वैरिएंट एक्सबीबी.1.5 के मामले तेजी से बढ़े हैं। कैथरीन स्मॉलवुड ने कहा, 'जिन देशों में फिलहाल कोरोना वायरस के मामले बढ़ रहे हैं, वहां से आने वाले यात्रियों के लिए मास्क लगाना, संक्रमण से बचाव के लिए बहुत जरूरी है। देशों को ये देखना होगा कि उनके यात्रियों के लिए उड़ान से पहले कोविड टेस्ट कितना जरूरी है। और, अगर जरूरत पड़े तो यात्रा संबंधी नियम भी लागू करने चाहिए।'

    यह भी पढ़ें- स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने प्रवासी भारतीयों से किया संवाद, भारत की उपलब्धियों पर हुई बात

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+