राहुल गांधी के ट्वीट पर स्वास्थ्य मंत्री की प्रतिक्रिया, कहा- जुलाई में 13 करोड़ से अधिक टीके लगे हैं

नई दिल्ली, अगस्त 01। देश में वैक्सीन की कमी को लेकर बीजेपी और कांग्रेस के बीच घमासान जारी है। रविवार को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए एक ट्वीट किया था। उन्होंने कहा था कि जुलाई का महीना चला गया, लेकिन वैक्सीन की कमी नहीं गई। अब राहुल गांधी के ट्वीट पर देश के स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया की प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने कहा है कि भारत में जुलाई महीने में 13 करोड़ से अधिक टीके लगाए गए हैं और अगस्त के महीने में वैक्सीनेशन में और तेजी आएगी, हमें इस उपलब्धि के लिए अपने स्वास्थ्यकर्मियों पर गर्व है।

Recommended Video

    Mansukh Mandaviya ने Rahul Gandhi की Corona Vaccine की कमी वाले ट्वीट का दिया जवाब | वनइंडिया हिंदी
    Mansukh mandaviya

    राहुल गांधी के अंदर परिपक्वता की कमी है- मंडाविया

    स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि आप वैक्सीनेशन को लेकर सिर्फ राजनीति कर रहे हो, आपने ना तो हमारे वैज्ञानिकों के लिए एक शब्द कहा है और ना ही लोगों से वैक्सीन लगवाने की अपील की है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि देश में वैक्सीन की नहीं बल्कि आपके अंदर परिपक्वता की कमी है।

    राहुल गांधी ने किया था ये ट्वीट

    इससे पहले राहुल गांधी ने रविवार की सुबह ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें कोरोना टीकाकरण की नाकामी वाली खबरों के स्क्रीनशॉट थे। इस वीडियो के साथ उन्होंने लिखा था, 'जुलाई चला गया है, वैक्सीन की कमी नहीं गई है।' इसके साथ उन्होंने व्हेयर आर वैक्सीन्स (टीके कहां हैं) हैशटैग का इस्तेमाल किया था। राहुल गांधी ने इससे पहले जुलाई महीने के शुरुआत में भी एक ट्वीट कर कहा था कि जुलाई आ गया, लेकिन वैक्सीन नहीं आई।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+