मनोज तिवारी होंगे दिल्ली प्रदेश BJP के नए अध्यक्ष, नित्यानंद राय को बिहार की कमान

दिल्ली के निगम चुनाव और यूपी चुनाव को ध्यान में रखते हुए यह बीजेपी का ये फैसला काफी अहम माना जा रहा है क्योंकि मनोज तिवारी की पूर्वांचल के मतदाताओं में मजबूत पकड़ है।

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) बुधवार को दो राज्यों के प्रमुख बदलने जा रही है। बीजेपी ने बिहार में नित्यानंद राय को पार्टी अध्यक्ष बनाने का फैसला लिया है। जबकि दिल्ली में मनोज तिवारी को पार्टी की कमान सौंपी जा रही है।

manoj tiwari

बिहार बीजेपी अध्यक्ष मंगल पांडेय की जगह नित्यानंद राय को प्रदेश में पार्टी की बागडोर सौंपने का औपचारिक ऐलान पार्टी की ओर से जल्द किया जाएगा।

वहीं, दिल्ली प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष सतीश उपाध्याय की जगह सांसद मनोज तिवारी को यह पद दिया जा रहा है। मनोज तिवारी पूर्वांचल से आते हैं। नगर निगम चुनावों से पहले मनोज तिवारी को अध्यक्ष बनाकर बीजेपी ने बड़ा दांव खेला है।

यूपी चुनाव को ध्यान में रखते हुए यह बीजेपी का ये फैसला काफी अहम माना जा रहा है क्योंकि मनोज तिवारी की पूर्वांचल के मतदाताओं में मजबूत पकड़ है। सांसद मनोज तिवारी ने पार्टी आलाकमान को इस फैसले के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा, 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मैं धन्यवाद देता हूं जिन्होंने मुझ पर भरोसा किया।'

मनोज तिवारी के समर्थकों ने मिठाई खिलाकर उनको बधाई दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+