तिरंगा यात्रा में बिना हेलमेट के बाइक पर घूमते नजर आये रक्षा मंत्री मनोहर पार्रिकर

पोर्ट ब्लेयर। प्रधानमंत्री पीएम मोदी के कहने पर देश के अलग-अलग हिस्सों में इन दिनों तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है इसी क्रम में शनिवार को पोर्ट ब्लेयर से सेलुलर जेल तक भाजपाइयों ने तिरंगा यात्रा निकाली जिसमें देश के रक्षा मंत्री मनोहर पार्रिकर भी शामिल हुए।

लेकिन देश में राष्ट्रवाद का पाठ पढ़ाने के चक्कर में रक्षा मंत्री खुद नियमों को ताक पर रखते नजर आये। पूरे तिरंगा यात्रा के दौरान रक्षा मंत्री पार्रिकर बिना हेलमेट के बाइक पर घूमते दिखायी दिये।

6 विधायकों पर लगाया था जुर्माना

आपको बता दें कि ये वो ही पार्रिकर हैं, जो जब गोवा के सीएम थे, तो उन्होंने राज्य में बिना हेलमेट पहने बाइक चलाने वालों को दंडित किया था। यहां तक कि उन्होंने अपनी ही पार्टी के 6 विधायकों पर इस बात के लिए तगड़ा जुर्माना भी लगाया था।

कानून तोड़ने का किसी को अधिकार नहीं

जिसके बारे में उन्होंने तब विधानसभा के प्रश्नकाल सेशन में कहा था कि कानून तोड़ने का किसी को अधिकार नहीं है। विधायकों को इस गलती के लिए सजा भुगतनी ही पड़ेगी। अगर जनता की ओर से चुने गये नेता ऐसा काम करेंगे तो आम जनता भी वो ही करेगी इसलिए विधायकों पर जुर्माना लगाया गया है।

लेकिन शायद आज खुद पार्रिकर अपनी इस बात से भूल गये हैं। इस बारे में आपका क्या कहना है , अपनी राय नीचे की कमेंट बॉक्स में दर्ज करायें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+