क्वेटा आतंकी हमला: पर्रिकर बोले, आतंक को पालने वाला भी उसका शिकार हो जाता है
मनोहर पर्रिकर बोले कि कई बार आतंकवादी गतिविधियों को बढ़ावा देने वाला भी उसका शिकार हो जाता है।
नई दिल्ली। बलूचिस्तान के क्वेटा में हुए आतंकी हमले पर बोलते हुए रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने कहा कि इस हमले में हुए नुकसान के लिए मैं खेद व्यक्त करता हूं। उन्होंने कहा कि हम किसी भी तरह की हिंसा में विश्वास नहीं रखते हैं।

उन्होंने कहा कि किसी भी देश को ऐसे किसी भी व्यक्ति का समर्थन नहीं करना चाहिए जो आतंकी गतिविधियों में लिप्त हो। वे बोले कि कई बार आतंकवादी गतिविधियों को बढ़ावा देने वाला भी उसका शिकार हो जाता है।
पर्रिकर ने क्वेटा हमले में मारे गए लोगों के लिए भी संवेदना व्यक्त की और कहा कि आतंकवाद कहीं भी और किसी भी रूप में स्वीकार नहीं किया जा सकता है।
Let me express grief for any loss, we do not believe in any kind of violence: Defence Minister Manohar Parrikar on #QuettaTerrorAttack pic.twitter.com/fXbo4JAq2o
— ANI (@ANI_news) October 25, 2016
Non-state actors involved in terrorism shouldn't be supported by any state, sometimes it bounces on you too: Manohar Parrikar #Quetta
— ANI (@ANI_news) October 25, 2016
Let me express grief for those who lost their lives;terrorism anywhere in any form can't be accepted:Manohar Parrikar on #QuettaTerrorAttack pic.twitter.com/NkjbQ3OSVL
— ANI (@ANI_news) October 25, 2016
सीजफायर का उठाया मुद्दा
सीजफायर उल्लंघन पर भी मनोहर पर्रिकर ने अपनी बात कही। उन्होंने कहा कि सेना द्वारा जवाबी कार्रवाई बिल्कुल सही है। यह पिछले महीने सीमा पार से किए गए सीजफायर उल्लंघन के बाद की प्रतिक्रिया है।
Army retaliating appropriately;It's the reactions frm other side of earlier happenings of last month-Parrikar on ceasefire violations by Pak pic.twitter.com/bcMDi5h2TM
— ANI (@ANI_news) October 25, 2016
आपको बताते चलें कि हाल ही में पाकिस्तान की तरफ से सीजफायर उल्लंघन में भारतीय सेना का एक जवान सुशील कुमार शहीद हो गए थे, जिससे भी देश काफी आहत हुआ।












Click it and Unblock the Notifications