Mann Ki Baat 100th Episode: पीएम मोदी को UNESCO के DG का खास संदेश, पूछे अहम सवाल

पीएम मोदी के मन की बात के 100 एपिसोड को लेकर लिखी गई पुस्तक पर यूनेस्को की महानिदेशक ओद्रे ऑजुले ने पीएम को संदेश भेजा है। संदेश में UNESCO के डीजी ने पीएम की प्रयासों की प्रशंसा की है।

Mann Ki Baat 100th Episode

Mann Ki Baat 100th Episode: पीएम मोदी का मन की बात का 100वां एपिसोड (Mann Ki Baat 100 Episode) रविवार को रेडियो और अन्य चैनलों ने प्रसारित किया। जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत में दुनियभर से आए संदेश और देश के नागरिकों से पीएम को जोड़ने वाले कार्यक्रम के अब तक के सफर का जिक्र किया।

मन की बात के 100 एपिसोड पूरे होने पर यूनेस्को ने पीम मोदी के इस प्रयास की तरीफ की। इसको लेकर संगठन ने एक पत्र भेजा। जिसमें कहा गया कि प्रधानमंत्री का इस कार्यक्रम को 50 से अधिक भाषाओं और बोलियों में करोड़ों लोग सुनते हैं।

यह भी पढ़ें: Mann ki Baat में PM की 'सेंचुरी'! फडणवीस बोले- इतिहास रचा गया, राजनाथ-जयशंकर सरीखे नेताओं ने भी दी प्रतिक्रिया

पीएम मोदी मन की बात के 100 एपिसोड पूरे होने पर जारी पुस्तक को लेकर यूनेस्को की महानिदेशक ऑड्रे अजोले ने रविवार को एक संदेश भेजा। जिसमें लिखा गया, "....प्रधानमंत्री कीा MannKiBaat कार्यक्रम निश्चित रूप से सबसे प्रसिद्ध कार्यक्रमों में से एक है, जिसके 50 से अधिक भाषाओं और बोलियों में करोड़ों श्रोता हैं। यह पुस्तक केवल एक असाधारण प्रसारण को लेकर नहीं है, बल्कि इसके जरिए लोगों को एक साथ लाने के लिए रेडियो की जबरदस्त शक्ति को एहसास भी कराना है।

प्रधानमंत्री अपने मन की बात के ताजा एपिसोड में यूनेस्को के संदेश का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि यूनेस्को के महानिदेशक ने भारत की शिक्षा और संस्कृति संरक्षण को लेकर भारत के प्रयासों के बारे में जानना चाहा। पीएम ने बताया कि उन्होंने कहा, "ये दोनों ही विषय मन की बात के पसंदीदा विषय रहे हैं। बात शिक्षा की हो या संस्कृति की... उसके संरक्षण की बात या संवर्धन की। भारत की यह प्राचीन परंपरा रही है। इस दिशा में भारत के प्रयास सराहनीय हैं।"

Recommended Video

      Wrestlers Protest: Vinesh Phogat के दावे से PM Modi घिरेंगे? 2 साल पहले सब बताया था | वनइंडिया हिंदी

      यह भी पढ़ें: Mann Ki Baat 100th Episode: यह 'जन-जन की बात' है, 'मन की बात' के 100वें एपिसोड पर बोले पुष्कर सिंह धामी

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+