Mann Ki Baat 100th Episode: यह 'जन-जन की बात' है, 'मन की बात' के 100वें एपिसोड पर बोले पुष्कर सिंह धामी
Mann Ki Baat 100th Episode: मन की बात को 22 भारतीय भाषाओं और 11 विदेशी भाषाओं में प्रसारित किया जाता है। साथ ही आकाशवाणी के 500 केंद्रों से इसे प्रसारित किया जाता है।

Mann Ki Baat 100th Episode: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार यानी 30 अप्रैल को नया इतिहास रचते हुए मंथली रेडियो प्रोग्राम मन की बात के 100वें एपिसोड पूरे कर लिए। देश भर में इस अवसर को खास बनाया गया है। इसके तहत कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसको लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इसे 'मन की बात' कहा जाता है, लेकिन वास्तव में यह 'जन जन की बात' है।
समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इसे 'मन की बात' कहा जा सकता है, लेकिन वास्तव में यह 'जन जन की बात' है। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम देश के उन लोगों के लिए जो बिना पहचान के कड़ी मेहनत करते थे।
पीएम मोदी ने अपने मंथली कार्यक्रम में उन लोगों को पहचान दिलाई। साथ ही लोगों को प्रोत्साहन दिया। अपने कार्यक्रम में उनके कामों का जिक्र किया। लोगों को बड़े पैमाने पर जागरूक किया। अध्ययन से पता चला है कि 100 करोड़ से अधिक लोग कम से कम एक बार मन की बात से जुड़े हैं। यह सीधे लोगों से बात करता है। लोगों की उपलब्धियों को देश के सामने जश्न के रूप में रखते हैं, साथ ही लोगों को सकारात्मक कार्यों के प्रति प्रभावित करता है।
Recommended Video

मन की बात 22 भारतीय भाषाओं और 29 बोलियों के अलावा फ्रेंच, चीनी, इंडोनेशियाई, तिब्बती, बर्मी, बलूची, अरबी, पश्तू, फारसी, दारी और स्वाहिली सहित 11 विदेशी भाषाओं में प्रसारित की जाती है। मन की बात का प्रसारण आकाशवाणी के 500 से अधिक केंद्रों द्वारा किया जाता है।
बीजेपी ने कई कार्यक्रम को आयोजित कर इस अवसर को खास बनाया है। बीजेपी देश भर के हर विधानसभा क्षेत्र में 100 कार्यक्रम आयोजित की। पार्टी ने सभी केंद्रीय मंत्रियों और दोनों सदनों के सांसदों को निर्वाचन क्षेत्र सौंपी थी। सांसदों को अपने संसदीय क्षेत्रों में रहने की सलाह दी गई थी।
मोदी सरकार इस दिन को खास बनाने के लिए 100 रुपये के सिक्के भी जारी किए। पीएम मोदी मन की बात कार्यक्रम 3 अक्टूबर 2014 को शुरू किया था। जो हर महीने के आखिरी रविवार को सुबह 11 बजे प्रसारित किया जाता है। 'मन की बात' के 100वें एपिसोड का प्रसारण यूएन में भी किया गया। मन की बात के 100वां एपिसोड का लाइव प्रसारण भारतीय समयानुसार 30 अप्रैल को सुबह के 11 बजे हुआ।
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में जनसंख्या असंतुलन को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को दिए जरुरी दिशा निर्देश












Click it and Unblock the Notifications