Mann Bairagi: पीएम मोदी के जीवन पर बन रही है ये फिल्म, अक्षय-प्रभास ने जारी किया First Look
Recommended Video
नई दिल्ली। आज देश के पीएम नरेंद्र मोदी का जन्मदिन है, जिसकी वजह से पूरे देश में जश्न का माहौल है, भाजपा पीएम मोदी का ये जन्मदिन देशभर में सेवा दिवस के रूप में मना रही है, तो वहीं पीएम की जिंदगी पर आधारित फिल्म 'मन बैरागी' का पहला लुक सामने आया है।

फिल्म 'मन बैरागी' का पहला लुक OUT
आपको बता दें कि इससे पहले अभिनेता विवेक ओबेरॉय पीएम नरेंद्र मोदी बनकर बड़े पर्दे पर आए थे और अब मशहूर निर्माता-निर्देशक संजय लीला भंसाली और महावीर जैन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जिंदगी पर 'मन बैरागी' नाम से एक स्पेशल फीचर फिल्म लेकर आ रहे हैं।
A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar) on
तीन भाषाओं में रिलीज हुआ पोस्टर
इस फिल्म का निर्देशन संजय त्रिपाठी ने किया है। बॉलीवुड खिलाड़ी अक्षय कुमार ने हिंदी मे, बाहुबली फेम प्रभास ने इंग्लिश और तेलूगु में फिल्म का पहला लुक पोस्टर शेयर किया है।
A post shared by Prabhas (@actorprabhas) on
अक्षय-प्रभास ने की तारीफ
फिल्म का पहला लुक शेयर करते हुए अक्षय कुमार ने लिखा है कि हमारे प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर उनकी जिंदगी के निर्णायक क्षणों पर आधारित संजय लीला भंसाली और महावीर जैन की स्पेशल फीचर फिल्म 'मन बैरागी' का फर्स्ट लुक पेश करते हुए खुशी हो रही है।
हैप्पी बर्थडे मोदी सर
जबकि प्रभास ने लिखा है- इस विशेष दिन पर एक विशेष फिल्म निर्माता द्वारा एक विशेष व्यक्ति पर एक विशेष फिल्म, हैप्पी बर्थडे मोदी सर।

फिल्म 'मन बैरागी'
आपको बता दें कि फिल्म पीएम मोदी के जीवन पर आधारित है, फिल्म में उनकी लाइफ के 13 से 20 साल तक की लाइफ दिखाई गई है, फिल्म में पीएम मोदी का किरदार एक्टर अभय वर्मा ने प्ले किया है, दावा किया गया है कि फिल्म में मोदी के उन पलों के बारे में दिखाया गया है, जिनके बारे में आज तक लोगों को पता नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications