कोलगेट-मनमोहन सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखाएंगे
नई दिल्ली(विवेक शुक्ला) कोलगेट में सीबीआई कोठ से आरोपी बनाए गए पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह आने वाले कुछ दिनों में सुप्रीम कोर्ट में जाएंगे कोर्ट के फैसले को चुनौती देने के लिए। कोर्ट ने उन्हें तलब किया है। सीबीआई के स्पेशल जज भरत पराशर ने भ्रष्टाचार रोकथाम कानून (पीसीए) के प्रावधानों के तहत छह आरोपियों को कथित अपराधों के लिए समन किया है।

सिब्बल- तुलसी की जोड़ी
मालूम चला है कि कांग्रेस के वकील नेता कपिल सिब्बल और यूपीए सरकार के समय राज्य सभा के लिए नामित केटीएस तुलसी सुप्रीम कोर्ट में मनमोहन सिंह के पक्ष में पैरवी करेंगे।इससे पहले कांग्रेस ने उक्त दोनों वकीलों के साथ-साथ पी.चिदंबमरम और अभिषेक मनु सिंघवी को भी जिम्मेदारी सौपी थी ताकि मनमोहन सिंह के पक्ष में केस को मजबूती से कोर्ट में रखा जाए।
सोनिया हुईं एक्टिव
मनमोहन सिंह को कोर्ट से राहत दिलावने के लिए कांग्रेस पार्टी कोई कसर नहीं छोड़ रही। सोनिया गांधी खुद पार्टी के वकालत के पेशे सेजुड़े नेताओं को निर्देश दे रही हैं।कहने की जरूरत नहीं है कि ये सभी देश के सबसे काबिल वकीलों में शुमार होते हैं। कुछ समय पहले मनमोहन सिंह से मिलने कांग्रेस के बहुत से दिग्गज नेता सोनिया गांधी की अगुवाई में उनके आवास पर भी पहुंचे थे।












Click it and Unblock the Notifications