असम में मतदान आज: मनमोहन सिंह बोले- समझदारी से करिएगा वोटिंग, राज्य को धर्म-संस्कृति के नाम पर बांटा जा रहा है

असम में मतदान आज: मनमोहन सिंह बोले- समझदारी करिएगा वोटिंग, राज्य को धर्म और संस्कृति के नाम पर बांटा जा रहा है

नई दिल्ली: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने शुक्रवार (26 मार्च) को असम की जनता से अपील की है कि वो अपना वोट समझदारी से करें। असम में आज यानी शनिवार को 47 विधानसभा सीटों पर पहले चरण का मतदान होने वाला है। मनमोहन सिंह ने असम में पहले चरण के मतदान से पहले शुक्रवार को एक वीडियो संदेश में कहा कि असम में लोगों को धर्म और संस्कृति के नाम पर बांटा जा रहा है। ऐसे में अब वक्त आ गया है कि राज्य की जनता समझदारी से काम ले और वोटिंग करें। उन्होंने असम की जनता से कांग्रेस के नेतृत्व वाले महागठबंधन के पक्ष में वोटिंग करने को कहा है। उन्होंने कहा कि असम की जनता को एक ऐसी सरकार चुनने की जरूरत है जो संविधान और लोकतांत्रिक सिद्धांतों को बरकरार रखे।

Recommended Video

    Assam Election 2021: Assam की जनता से बोले Manmohan Singh, समझदारी से मतदान करिएगा | वनइंडिया हिंदी
    Manmohan Singh

    वीडियो संदेश में पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने कहा, कई सालों से असम मेरा दूसरा घर है। यह मेरा सौभाग्य रहा है कि मैंने 1991 से 2019 तक 28 वर्षों तक राज्यसभा में असम का प्रतिनिधित्व किया है। मैं असम के लोगों के स्नेह और समर्थन के लिए हमेशा से आभारी हूं। असम के लोगों ने मुझे 5 सालों के लिए वित्त मंत्री और 10 सालों के प्रधानमंत्री के रूप में हमारे देश की सेवा करने में सक्षम बनाया। आज असम की जनता से मैं अपील करूंगा कि विधानसभा चुनाव में लोग समझदारी के साथ अपने मताधिकार का इस्तेमाल करें।

    मनमोहन सिंह ने कहा, ''आपको ऐसी सरकार को वोट देना चाहिए जो हर नागरिक, हर समुदाय की देखभाल करे। आपको एक ऐसी सरकार को वोट देना चाहिए जो समावेशी विकास सुनिश्चित करे और असम को एक बार फिर शांति और विकास के रास्ते पर ले जाए। आपको भारतीय संविधान और लोकतंत्र के सिद्धांतों को लागू करने वाले सरकार के पक्ष में मतदान करना चाहिए।''

    मनमोहन सिंह बीजेपी का बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा, असम के लोगों ने काफी लंबे वक्त से उग्रवाद और अशांति को झेला है और झेल रहे हैं। तरुण गोगोई सरकार ने इसको और बढ़ावा दिया है। असम के लोगों को सिर्फ धर्म, भाषा और संस्कृति के नाम पर बांटा जा रहा है। असमवासियों को बुनियादी अधिकारों से वंचित कर दिया गया है। नोटबंदी और गलत ढंग से जीएसटी लागू करने से देश की अर्थव्यवस्था कमजोर पड़ गई है। युवाओं को नौकरी नहीं मिल रही है। पेट्रोल और डीजल और एलपीजी गैसों की कीमत से आम आदमी परेशान है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+