Manmohan Singh: क्‍या करती हैं मनमोहन सिंह की पत्‍नी और तीन बेटियां? एक बिटिया अमेरिका में जाकर क्‍यों बस गई?

Manmohan Singh wife and daughters: भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का 92 साल की उम्र में निधन हो गया। मनमोहन सिंह उम्रसंबंधी बीमारियों से ग्रसित थे। गुरुवार को उनको सांस लेने तकलीफ हुई, उसके बाद वो घर पर बेहोश हो गए। बेहोशी की हालत में उन्‍हें दिल्‍ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में एडमिट करवाया गया जहां पर उन्‍होंने अंतिम सांस ली।

दुनिया को सदा के लिए अलविदा कह गए पूर्व प्रधामनंत्री डॉ मनमोहन सिंह के निधन पर उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। जीवन के आखिरी पड़ाव में पूर्व पीएम मनमोहन सिंह अपना अधिक समय अपनी पत्‍नी और बेटियों के साथ बिताते थे। मनमोहन सिंह आखिरी बार अपनी पत्‍नी के संग सार्वजनिक तौर पर लोकसभा चुनाव 2024 के मतदान के दिन नजर आए थे। तब व्‍हीलचेयर पर मनमोहन सिंह वोट डालने के लिए पहुंचे थे।

Manmohan Singh ki betiya

बता दें मनमोहन सिंह जब गुरुवार को अस्‍पताल में बेहोशी की हालत में लाए गए तब उनकी एक बेटी को छोड़कर उनकी पत्‍नी समेत पूरा परिवार अस्‍पताल मौजूद था। निधन के बाद पूर्व पीएम की विदेश में रह रही बेटी का इंतजार किया जा रहा है। आइए जानते हैं प्रसिद्ध अर्थशास्त्री, रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर, पूर्व वित्‍त मंत्री र डॉ मनमोहन सिंह की तीन बेटियां और उनकी पत्‍नी क्‍या करती हैं।

मनमोहन सिंह की पत्‍नी क्‍या करती हैं?

मनमोहन सिंह की पत्‍नी का नाम गुरुशरण कौर है। इनकी शादी 1958 में हुई थी। गुरुशण इतिहास विषय के पूर्व प्रोफेसर हैं और एक लेखिका के तौर पर भी जानी जाती हैं। उन्‍होंने मनमोहन सिंह का हर कदम पर साथ दिया।

मनमोहन सिंह की बड़ी बेटी क्‍या करती हैं काम?

मनमोहन सिंह की बेटी दमन सिंह जानी-मानी लेखिका हैं और इन्‍होंने सेंट स्‍टीफन से ग्रेजुएशन किया है और इसके बाद आक्‍सॅफोर्ड विश्‍वविद्यालय में इन्‍होंने आगे की पढ़ाई की है। दमन सिंह ने कई किताबें लिखी हैं।

पिता पर लिखी किताब में बेटी ने किए ये हैं ये खुलासे?

एक किताब अपने माता-पिता पर लिखी है जिसका नाम 'स्ट्रिक्टली पर्सनल': मनमोहन एंड गुरुशरण है। इस किताब में दमन सिंह ने खुलासा किया है कि मनमोहन सिंह के पिता अपने बेटे को डॉक्‍टर बनाना चाहते थे। प्री-मेडिकल कॉलेज लेकिन बीच में ही छोड़ दिया था क्‍योंकि उनका पसंदीदा विषय अर्थशास्त्र था। दमन ने अपनी किताब में ये भी जिक्र किया है कि उनके पिता मजाकिया व्‍यक्ति थे। बेटी ने पिता मनमोहन की सेंस ऑफ ह्यूमर की भी तारीफ अपनी इस किताब में की थी।

मनमोहन सिंह की दूसरी बेटी क्‍या करती है काम?

मनमोहन सिंह की एक बेटी उपिंदर सिंह है जो पेशे से इतिहासकारऔर प्रोफेसर हैं। दिल्‍ली विश्‍वविद्यालय से डिग्री लेने के बाद उन्‍होंने कुछ साल अमेरिका में पढ़ाई की।

अमेरिका में क्‍या कर रही मनमोहन सिंह की छोटी बेटी?

लगातार दस साल भारत के प्रधानमंत्री रहे मनमोहन सिंह की तीन बेटियां हैं जिसमें जिसमें अमृता सिंह पेशे से एक वकील हैं और ह्ययूमन राइट्स एक्‍टविस्‍ट हैं और अमेरिका में रहती हैं। अमेरिका में मानवाधिकार मामलों में सक्रिय भागीदारी निभा रही हैंं और न्‍यूयॉर्क सोसइटी जस्टिस इनिशिएटिव के साथ जुड़ी हुई हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+