मनीष तिवारी ने अपनी बेटी की तस्वीर साझा करके कही खास बात

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता मनीष तिवारी पंजाब के आनंदपुर साहिब से पार्टी के उम्मीदवार हैं, वह लगातार अपने संसदीय क्षेत्र में चुनाव प्रचार करने में जुटे हैं, साथ ही लोगों से अपील कर रहे हैं कि 29 अप्रैल को उनके नामांकन के दौरान आप सभी लोग बड़ी संख्या में शामिल हो। अपने चुनाव प्रचार के दौरान मनीष तिवारी ने ट्वीट के जरिए अपनी बेटी की तस्वीर को साझा करते हुए कहा कि यह मेरे लिए गर्व का पल है।

गर्व का पल

गर्व का पल

अपनी बेटी की तस्वीर को साझा करते हुए मनीष तिवारी ने लिखा है कि उनकी बेटी ने उनके संसदीय क्षेत्र में बलाचौर में उनके लिए प्रचार किया, यह मेरे लिए बतौर पिता गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि मेरी बेटी इनेका तिवारी ने मेरे लिए बलाचौर इलाके में प्रचार किया, उसने लोगों का कांग्रेस को समर्थन देने के लिए शुक्रिया अदा किया और लोगों से न्याय के लिए वोट देने की अपील की।

लोकसभा चुनाव से जुड़ी हर खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

चंडीगढ़ से लड़ना चाहते थे चुनाव

चंडीगढ़ से लड़ना चाहते थे चुनाव

बता दें कि आनंदपुर साहिब से टिकट मिलने से पहले मनीष तिवारी ने नेतृत्व से चंडीगढ़ का टिकट मांगा था, लेकिन नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी ने यहां से चुनाव लड़ने की इच्छा जताई थी। तिवारी ने कहा कि चंडीगढ़ में मेरे काम की वजह से लोग मेरे उपर अपना भरोसा जताएंगे, लिहाजा मुझे यहां से टिकट दिया जाए। लेकिन पार्टी ने आखिरकार उन्हें यहां का टिकट नहीं दिया, जबकि पवन कुमार बंसल को चंडीगढ़ से उम्मीदवार बनाया गया है।

2014 में नहीं लड़ा चुनाव

2014 में नहीं लड़ा चुनाव

गौरतलब है कि मनीष तिवारी कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता हैं, वह लुधियाना से पार्टी के सांसद थे, लेकिन 2014 में स्वास्थ्य की वजह से वह चुनाव नहीं लड़े थे। पंजाब में 19 मई को मतदान होगा। इस बार लोकसभा चुनाव कुल 7 चरण में हो रहा है, चुनाव के नतीजे 23 मई को घोषित किए जाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+