दिल्ली सरकार का रिमोट और माइक दोनों मनीष सिसोदिया के हाथ में
नई दिल्ली। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया अरविंद केजरीवाल की गैरमौजूदगी में मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। वहीं उन्होंने अपने तेवर भी लोगों को साफ दिखा दिये कि मैं रिमोट से चलने वाला मुख्यमंत्री नहीं हूं बल्कि कार्यवाहक मुख्यमंत्री के तौर पर सभी फैसले लेने के लिए आजाद हूं।

सिसोदिया ने कहा कि मैं कार्यवाहक मुख्यमंत्री हूं और इस सरकार की रिमोट भी मैं हूं और माइक भी मैं ही हूं। सिसोदिया ने यह जवाब उस वक्त दिया जब पत्रकारों ने उनसे पूछा कि आप फैसले किसके इशारे पर ले रहे हैं।
सिसोदिया ने साफ किया कि वो केजरीवाल गैरमौजूदगी में सरकार को बेहतर ढंग से चलाने में अपना पूरा ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। गौरतलब है कि केजरीवाल अपने इलाज के लिए पिछले 10 दिनों से बेंगलुरू में अपना इलाज करा रहे थे। वो सोमवार को दिल्ली वापस लौट आयेंगे।












Click it and Unblock the Notifications