हरियाणा-दिल्‍ली में कांग्रेस-आप के बीच गठबंधन होगा या नहीं? मनीष सिसोदिया ने बताई पार्टी की योजना

हरियाणा व जम्‍मू कश्‍मीर विधानसभा चुनाव 2024 की तारीखों के ऐलान के साथ ही यह सवाल उठ खड़ा हुआ है कि इस बार आम आदमी पार्टी किसका साथ देगी। हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 और दिल्‍ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के साथ गठबंधन करके चुनाव लड़ेगी या अपने दम पर प्रत्‍याशी उतारेगी। इसका जवाब आप नेता मनीष सिसोदिया ने दिया है।

मीडिया से बातचीत में आप नेता मनीष सिसोदिया ने कहा कि 1 अक्‍टूबर 2024 को हो रहे हरियाणा विधानसभा चुनाव व आगामी दिल्ली विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस के साथ आप के गठबंधन का फैसला दिल्‍ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की जेल से रिहाई के बाद किया जाएगा।

Manish Sisodia on alliance

न्‍यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार मनीष सिसोदिया ने यह कहा कि दिल्‍ली विधानसभा चुनाव में अभी वक्‍त है। गठबंधनों के बारे में बातचीत चुनावों के आसपास की जाती है। अरविंद केजरीवाल अभी भी जेल के अंदर हैं। उनका मानना है कि वह जल्द ही बाहर आ जाएंगे। उसके बाद यह गठबंधन का सवाल पूछा जाना चाहिए ताकि जवाब भी मिल सके।

उल्‍लेखनीय है कि दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री और आम आदमी पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल आबकारी नीति मामले के कारण 21 मार्च 2024 से हिरासत में हैं। खुद मनीष सिसोदिया हाल ही में तिहाड़ जेल से रिहा हुए हैं।

सिसोदिया ने भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार द्वारा धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के व्यापक दुरुपयोग का आरोप लगाया और इंडिया ब्लॉक पार्टियों से इसके खिलाफ एकजुट होने का आग्रह किया। उन्‍होंने कहा कि 'मैं सिर्फ अरविंद केजरीवाल के बारे में बात नहीं कर रहा हूं। राहुल गांधी भी भविष्य में जेल जा सकते हैं। यहां तक कि मल्लिकार्जुन खड़गे जी, सोनिया गांधी जी भी जा सकते हैं। हेमंत सोरेन जेल गए और शरद पवार की पार्टी टूट गई।

सिसोदिया ने जोर देकर कहा कि राजनीतिक दलों का दायित्व न केवल खुद को बचाना है बल्कि लोकतंत्र की रक्षा करना और लोगों को इस बात की जानकारी देना है कि पीएमएलए का किस हद तक दुरुपयोग किया जा रहा है।

सिसोदिया की भविष्य की भूमिका

दिल्‍ली के पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने केजरीवाल सरकार में अपनी गिरफ्तारी से पहले 18 विभागों का प्रभार संभाला था। सिसोदिया ने कहा कि उन्हें मंत्री पद पर लौटने की कोई जल्दी नहीं है। इसका फैसला मुख्यमंत्री करेंगे जब वे जेल से बाहर आएंगे। अभी तक इस बारे में किसी से भी कोई चर्चा नहीं हुई है।

मनीष सिसोसिया की पदयात्राएं

सिसोदिया अगले साल फरवरी में होने वाले दिल्‍ली विधानसभा चुनाव 2025 से पहले शुक्रवार से दिल्ली के 70 विधानसभा क्षेत्रों में पदयात्रा करने की योजना बना रहे हैं। उन्‍होंने कहा कि जेल से वापस आने के बाद, मैं पार्टी नेताओं, सांसदों, विधायकों और पार्षदों में एक अलग तरह की प्रतिबद्धता देखता हूं, जिन्होंने यह लड़ाई लड़ी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+