मनीष सिसोदिया फिर से संभाल सकते हैं दिल्ली के उपमुख्यमंत्री का पद, आप नेताओं में खुशी की लहर

दिल्ली शराब नीति में कथित घोटाला मामले में दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को जमानत मिल गई है। सु्प्रीम कोर्ट ने मनीष सिसोदिया को जमानत दे दी है। इसके बाद माना जा रहा है कि एक बार फिर से मनीष सिसोदिया दिल्ली के उपमुख्यमंत्री बन सकते हैं।

सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद आम आदमी पार्टी में खुशी की लहर है। इसके साथ ही मनीष सिसोदिया को फिर से दिल्ली का उपमुख्यमंत्री बनाने को लेकर चर्चा तेज हो गई है। आप सांसद स्वाति मालीवाल ने सिसोदिया जमानत पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा, मनीष जी की जमानत से बहुत खुश हूं। उम्मीद है कि अब वह नेतृत्व संभालेंगे और सरकार को सही दिशा में ले जाएंगे।

manish sisodia

ऐसे में अगर मनीष सिसोदिया फिर से दिल्ली के उपमुख्यमंत्री पद की कमान संभालते हैं तो वह फिर से सरकार में वापसी कर सकते हैं। साथ ही सरकार के कामकाज को नई रफ्तार दे सकते हैं। सिसोदिया को जमानत मिलने के बाद आम आदमी पार्टी में खुशी की लहर है।

वहीं आम आदमी पार्टी सांसद सांसद संजय सिंह ने सिसोदिया की 17 महीने की जेल को लेकर भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा, क्या भाजपा और नरेंद्र मोदी मनीष सिसोदिया के इन 17 महीनों का हिसाब देंगे? मनीष सिसोदिया इन 17 महीनों को दिल्ली के स्कूल बनाने में लगाते, लेकिन भाजपा ने उन्हें बर्बाद कर दिया।

दिल्ली आबकारी नीति में कथित अनियमितताओं के चलते सीबीआई ने मनीष सिसोदिया को 26 फरवरी 2023 को गिरफ्तार किया था। इसके बाद, 9 मार्च, 2023 को ईडी ने मनीष सिसोदिया को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार कर लिया था। गिरफ्तारी के बाद सिसोदिया ने 28 फरवरी 2023 को दिल्ली मंत्रिमंडल में अपने पद से इस्तीफा दे दिया।

आप नेता आतिशी मार्लेना कहा कि दिल्ली सरकार ने दस वर्षों में दिल्ली के स्कूलों में 22,711 कमरे बनवाए हैं। यह दर्शाता है कि आप सरकार अपने सामने आने वाली चुनौतियों के बावजूद शैक्षिक बुनियादी ढांचे में सुधार पर ध्यान केंद्रित कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+